महिलाओं को फाइनेंशियल स्ट्रॉन्ग बनाने सरकार कर रही बड़ा काम

Kanak Durga Jha | Apr 15, 2025, 09:12 IST
Share
government doing great job making women financially strong the sootr
government doing great job making women financially strong the sootr

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नगर निगम रायपुर ने अनूठी पहल शुरू की है। ऐसी महिलाओं को टेक्सटाइल और स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नगर निगम रायपुर ने अनूठी पहल शुरू की है। ऐसी महिलाओं को टेक्सटाइल और स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। अफसरों के मुताबिक रायपुर में ये पहला प्रयोग है। इसमें महिलाओं को ट्रेनिंग के बाद शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम से जुड़ी अधिकारी डॉ. संगीता ठाकुर ने बताया कि साल 10 जनवरी को पहले बैच की शुरुआत हुई है।

ये खबर भी पढ़िए....Weather Update : अगले 72 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार... अलर्ट जारी

इसमें 30 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। हर दिन 5 से 6 घंटे ट्रेनिंग दी जा रही है। करीब 90 दिन की ट्रेनिंग चलेगी। प्रत्येक महिला की ट्रेनिंग पर 70 से 80 हजार रुपए खर्च आ रहा है। इस दौरान महिलाओं को शर्ट, टीशर्ट, सूट जैसे कपड़ों की डिजाइनिंग और सिलाई की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट दिया जाएगा। पहले बैच का प्रशिक्षण अप्रैल में पूरा जाएगा।

रविग्राम में नया प्रशिक्षण सेंटर

शीघ्र ही 30-30 महिलाओं के दो नए बैच शुरू होंगे। अमलीहडीह के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य स्थलों जैसे पुराना मंत्रालय के पीछे, बीएसयूपी कॉलोनी रविग्राम आदि में भी इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए....सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी

मोटिवेशनल क्लासेस भी

इस प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी और मोटिवेशनल क्लासेस भी दी जा रही है। महिलाओं को ट्रेनिंग सेंटर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री का माहौल दिया जा रहा है, ताकि जब वे काम के लिए इंडस्ट्री में जाएं तो सहज महसूस कर सकें।

ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर आज रहेंगे बंद, जानिए वजह

FAQ

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नगर निगम रायपुर ने क्या पहल शुरू की है?
    नगर निगम रायपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही महिलाओं को टेक्सटाइल और स्किल ट्रेनिंग देने की पहल शुरू की है, जिससे उन्हें प्रशिक्षित कर शत-प्रतिशत प्लेसमेंट देने का लक्ष्य रखा गया है।
  2. प्रशिक्षण का पहला बैच कब शुरू हुआ और इसमें कितनी महिलाएं शामिल हैं?
    प्रशिक्षण का पहला बैच 10 जनवरी को शुरू हुआ, जिसमें 30 महिलाएं शामिल हैं। यह बैच 90 दिन तक चलेगा, और हर महिला को प्रतिदिन 5-6 घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए....Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग

CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • रोजगार
  • महिलाओं को रोजगार
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई