सरकारी कर्मचारियों को फायदा , डबल इनकम लिमिट को वित्त विभाग की मंजूरी
Government employee pension income limit : राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदे की खबर है। सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसे वित्त विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। इसका फायदा राज्य के करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सीधे होगा।
पाकिस्तान से आया और रायपुर में कर दिया रिटायर्ड अफसर का मर्डर
अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम
आश्रितों के लिए आय की सीमा बढ़ाई गई
जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल की गई है। इसके तहत राज्य के जो सरकारी कर्मचारी हैं, उनके आश्रितों के लिए पेंशन के केस में आय की सीमा डबल कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब तक सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए आय की सीमा 3050 रुपए थी। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने इसे बढ़ाकर 7750 रुपए कर दिया है।
कारोबारियों को जुर्माना और ब्याज में मिलेगी छूट, लागू होगा ये नियम
MBBS डॉक्टर ने CIMS में सहेली के कमरे में लगाई फांसी,गोल्ड मेडलिस्ट थी
दस साल बाद बढ़ाई गई आय की सीमा
जानकारी के अनुसार दस साल बाद शासकीय कर्मचारियों के परिजनों के लिए आय की सीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले साल 2014 में सरकारी कर्मचारियों की आय की सीमा बढ़ाई गई थी। इसके बाद से सरकारी सेवकों के आश्रितों की आय की सीमा नहीं बढ़ाई गई थी।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स के आश्रितों के लिए आय सीमा कितनी है ?
छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स के लिए आय की सीमा 7 हजार 750 रुपए है। इसके साल 2024 में बढ़ाया गया है। इससे पहले 2014 से यह 3050 रुपए चली आ रही थी। छत्तीसगढ़ में करीब चार लाख सरकारी कर्मचारी हैं। - छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की संख्या कितनी है ?
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की संख्या अलग-अलग आंकड़ों के अनुसार करीब चार लाख है।