सरकारी कर्मचारियों के APAR पर बड़ा फैसला, सेल्फ अप्रेजल से अप्रूवल तक नई तारीख

VINAY VERMA | Aug 21, 2026, 19:44 IST
Share
APAR भरने की डेडलाइन बढ़ी
APAR भरने की डेडलाइन बढ़ी

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के वर्ष 2025-26 के लंबित APAR को पूरा करने के लिए सरकार ने समय-सीमा बढ़ा दी है। अटके APAR के लिए अब Self-Appraisal से लेकर अंतिम स्वीकृति तक नई डेडलाइन तय की गई है।

सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन यानी APAR को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2025-26 के लंबित APAR की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय-सीमा बढ़ा दी है। यह राहत उन शासकीय सेवकों को मिलेगी, जिनकी SPARROW पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग हो चुकी है, लेकिन यूजर चैनल तय नहीं हो पाया या अब तक ऑनबोर्डिंग ही पूरी नहीं हुई।

अटकी प्रक्रिया को मिली मोहलत

20 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसमें साफ किया गया है कि 2025-26 के APAR को निर्धारित नए प्रपत्र और अंकीय ग्रेडिंग के आधार पर ऑनलाइन या मैन्युअल तरीके से पूरा किया जा सकेगा। यह विशेष व्यवस्था सिर्फ वर्ष 2025-26 के लिए लागू होगी।

सेल्फ अप्रेजल की तारीख 31 अगस्त

सबसे पहले कर्मचारी को खुद अपना स्व-मूल्यांकन यानी Self-Appraisal पूरा करना होगा। इसके लिए पहले 15 मई 2026 की समय-सीमा तय थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है। यानी जिन कर्मचारियों का स्व-मूल्यांकन अटका हुआ है, उनके पास प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त मौका है।

रिपोर्टिंग अफसर को सितंबर तक मौका

कर्मचारी के बाद APAR रिपोर्टिंग अधिकारी के पास जाएगा। रिपोर्टिंग अधिकारी के मूल्यांकन की पुरानी अंतिम तारीख 15 जून थी। अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इससे विभागों को लंबित रिपोर्टों को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

रिव्यू करने की डेडलाइन अक्टूबर

इसके बाद APAR की समीक्षा Reviewing Officer करेगा। इसके लिए पहले 15 जुलाई 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित थी। अब समीक्षा अधिकारी 30 अक्टूबर 2026 तक मूल्यांकन पूरा कर सकेंगे। सरकार ने अलग-अलग चरणों के लिए नई डेडलाइन तय कर दी है, ताकि प्रक्रिया एक साथ अटकने की स्थिति न बने।

अंतिम मुहर नवंबर में

APAR की प्रक्रिया का अंतिम चरण Accepting Authority के स्तर पर पूरा होगा। इसके लिए पहले 16 अगस्त 2026 अंतिम तारीख थी। अब संबंधित अधिकारी 30 नवंबर 2026 तक APAR स्वीकार कर सकेंगे। यानी कर्मचारी के स्व-मूल्यांकन से लेकर अंतिम स्वीकृति तक पूरी प्रक्रिया को आगे खिसका दिया गया है।

SPARROW बना बड़ी वजह

सरकार ने समय-सीमा बढ़ाने के पीछे तकनीकी और प्रक्रियागत अड़चन को प्रमुख कारण बताया है। कई कर्मचारियों की SPARROW पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग तो हो गई, लेकिन यूजर चैनल निर्धारित नहीं हुआ। वहीं कुछ कर्मचारी अब तक पोर्टल पर ऑनबोर्ड ही नहीं हो पाए। इसी वजह से उनका APAR समय पर पूरा नहीं हो सका।

सिर्फ 2025-26 पर लागू

सरकार ने यह भी साफ किया है कि नई समय-सीमा को सामान्य नियम न माना जाए। यह व्यवस्था केवल 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की मूल्यांकन अवधि के APAR के लिए है। यानी अगले मूल्यांकन वर्ष के लिए इन तारीखों का लाभ नहीं मिलेगा।

सभी विभागों को करना होगा पालन

सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश भेजे हैं। विभागाध्यक्षों को परिपत्र सभी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के संज्ञान में लाने कहा गया है। अब जिम्मेदारी कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों की है कि बढ़ी हुई समय-सीमा में APAR की पूरी प्रक्रिया निपटा दी जाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

APAR में देरी पर सीधे सर्विस रिकॉर्ड पर वार, GAD का संदेश, सरकारी कामकाज में ढिलाई नहीं चलेगी

छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए APAR ID हुई अनिवार्य, नए शिक्षा सत्र से बिना आईडी नहीं मिलेगा एडमिशन

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा : अपार आईडी के बिना नहीं रुकेगा ऑनलाइन फॉर्म

अपार आईडी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जबरन नहीं मांग सकते बच्चों का आधार

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • apar
  • APAR ID
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड