छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, घर की दीवार गिरने से 2 मासूम समेत दादी की मौत, परिवार में पसरा मातम
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 07:46 IST
Grandmother two innocent children died due house wall collapse
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सूरजपुर जिले में घर की दीवार गिरने से दो मासूम बच्ची और दादी की मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सूरजपुर जिले में घर की दीवार गिरने से दो मासूम बच्ची और दादी की मौत हो गई। घटना से पहले दोनों अबोध बालिकाएं दादी के साथ बैठी हुई थी। उनके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इस दौरान अचानक मिट्टी के घर के एक ओर की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई।
यह पूरी घटना जयनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे घर की दीवार अचानक धड़धड़ाकर गिर गई। इस हादसे में धानमंतिया 53 वर्ष और दो बच्ची मलबे में दब गई, जिसमें एक डेढ़ साल और दूसरा ढाई साल की है। हादसे के बाद तीनों को फौरन अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने महिला और दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार करतमा गांव में धनमतिया दास पनिका (55) का अपना घर है। घर में वह बेटे कलम दास, सुनील दास तथा दोनों बहू और पोती के साथ निवास करती थी। सोमवार को बेटे -बहू खेत पर काम करने गए थे। घर में दादी के साथ अबोध बिजली दास पिता कलम दास (तीन) तथा सुहानी दास पिता सुनील दास (दो) थे। शाम को तीनों परिवार के सभी सदस्यों के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसी दौरान घर के एक ओर की मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई। तीनों मलबे में दब गए।
तेज आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि मलबे में दोनों मासूम बहनें और उसकी दादी दबी हुई थी। गांववालों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। तीनों को गंभीर चोट थी। तीनों बेसुध थे। तत्काल तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में लाया गया।
यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजन में मातम पसर गया है। गांव में भी शोक का माहौल निर्मित हो गया था। बारिश में मिट्टी के कच्चे घर की एक ओर की दीवार कमजोर हो गई थी। वही दीवार धराशाई हो गई थी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
परिवार में पसरा मातम
ये है पूरा मामला...

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari