गुजरात दौरे पर रवाना हुए CM साय, छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट में होंगे शामिल

Sanjay Dhiman | Nov 10, 2025, 11:09 IST
Share
CM SAI GUJRAT VISIT
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे में वे इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए चर्चा करेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। गुजरात रवाना होने से पहले उन्होंने नए शासकीय स्टेट हैंगर का उद्घाटन भी किया। यह उद्घाटन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की और अपने दौरे के बारे में जानकारी दी।

सीएम साय का गुजरात दौरा खास तौर पर छत्तीसगढ़ के लिए निवेश आकर्षित करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस दौरे में वे छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को निवेशकों के सामने रखेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाना और राज्य को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का ऐलान,भरे जाएंगे 4708 पद, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

टीएस सिंहदेव का BJP पर हमला, बोले नक्सलवाद के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार सबमें फेल

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भारत पर्व तक

सीएम साय के गुजरात दौरे की शुरुआत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से होगी। वे इस विशाल प्रतिमा को देखने के बाद 'भारत पर्व 2025' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दौरे के दूसरे दिन इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में वे छत्तीसगढ़ की निवेश नीतियों के बारे में जानकारी देंगे और निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गुजरात दौरे को ऐसे समझें

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए, जहां वे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे।
  • इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति का प्रचार करेंगे और निवेशकों से एक-एक कर चर्चा करेंगे।
  • गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात के अलावा, सीएम साय इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
  • दौरे के दौरान, वे NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे।
  • सीएम साय के गुजरात दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाना और राज्य को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है।

छत्तीसगढ़ के लिए निवेशक कनेक्ट

मुख्यमंत्री साय का ये दौरा छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार के लिए काफी अहम है। वे गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलेंगे और इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राज्य के विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे, साथ ही सीएम डैशबोर्ड और सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन भी देखेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री साय ने जापान का दौरा किया था, जहां उन्होंने विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए बुलाया था। अब उनका ये गुजरात दौरा राज्य में और ज्यादा निवेश आकर्षित करने में मदद करेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों को मिलेगा सौर ऊर्जा का उपहार, सीएम साय ने की घोषणा, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

हाफ बिजली बिल योजना में बड़ी राहत राहत दे सकती है सरकार, सीएम साय ने दिए संकेत

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • गुजरात
  • सरदार वल्लभभाई पटेल
  • स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
  • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
  • सीएम साय का गुजरात दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज