गुरुचरण होरा और पुत्र तरनजीत सिंह ने एक कारोबारी को बनाया बंधक, कोरे कागज पर कराए साइन , हड़पी हैथवे केबल कंपनी

Ravi Singh | Published:
Share
गुरुचरण सिंह होरा
गुरुचरण सिंह होरा

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने ( Gurucharan Hora ) और उनके बेटे तरनजीत सिंह होरा ( Taranjit Singh Hora ) पर उन्हें बंधक बनाकर कोरे कागज पर साइन कराने के अरोप लगाए हैं।

Chhattisgarh : हैथवे केबल कंपनी ( Hathway Cable Company ) को लेकर नया विवाद समाने आया है एक कारोबारी ने केबल व्यवसायी गुरुचरण सिंह होरा ( Gurucharan Hora ) और उनके बेटे तरनजीत सिंह होरा ( Taranjit Singh Hora ) पर उन्हें बंधक बनाकर कोरे कागज पर साइन कराने के अरोप लगाए हैं। करोबारी ने यहां तक कहा कि होरा ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के नाम से डराया धमकाया है। उनका कहना है कि होरा अक्सर कहा करता है कि सरकार उसके जेब में रहती है। इस मामले में कारोबारी की शिकायत पर गुरुचरण सिंह होरा और उनके बेटे तरनजीत सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बड़ा सवाल यह उठता है कि केबल व्यवसायी गुरुचरण सिंह होरा पर किस राजनेता का हाथ है और वो कौन से अधिकारी हैं जिनके साथ होरा का उठना-बैठना है।

रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हैथवे केबल कंपनी का अधिकारिक ऑफिस है। इस ऑफिस को मुंगेली रोड बिलासपुर निवासी अभिषेक अग्रवाल संचालित करते हैं। अभिषेक अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि उसने ( अभिषेक ) मयूर गोविंद भाई कानानी, सुधीर सरीन, सुनिल सेठी, राजेश मित्तल, दुलाल बेनर्जी, ( सभी मुंबई ) के अलावा गुरमीत सिंह भाटिया, संजय खन्ना, और गिरिराज गर्ग के साथ मिलकर रायपुर में केबल टीवी का कारोबार हैथवे मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से शुरू किया था। इस कंपनी ने अचानक गुरमीत सिंह के रिश्तेदार गुरुचरण सिंह होरा की एंट्री होती है। होरा अपने आप को कंपनी का मालिक बताकर अधिकार जमाने लगता है। होरा ने कई बार कहा कि गुरमीत सिंह भाटिया का सिर्फ नाम है असल में हैथवे केबल कंपनी में पैसा उसका लगाया हुआ है।

होरा ने कहा सरकार मेरी जो चाहे करूं

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह होरा उन्हें धमकाते हैं उन पर कंपनी के ऑफिस नहीं आने और पार्टनरशिप छोड़ने का दबाव बनाते हैं। अभिषेक का कहना है कि गुरुचरण सिंह होरा ने आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के नाम का उपयोग कर उन्हें धमकाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में केबल कारोबार सिर्फ वही ( गुरुचरण सिंह होरा ) करेंगे। अगर तुम अपनी पार्टनरशिप मेरे नाम ट्रांसफर नहीं करोगे तो आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा तुम्हारा हिसाब कर देंगे।

गुंडों के साथ पहुंचकर बनाया बंधक

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह होरा, उसके बेटे तरनजीत सिंह होरा, अनमोल गरूडी, हितेश व्यास में हथियारों के कंपनी के ऑफिस में बैठे थे। इसी समय उनका ऑफिस पहुंचना हुआ। इन लोगों ने उन्हें जबरन बैठा लिया और कोरे कागजों पर साइन कराने के प्रयास किए यह घटना 16 मई 2020 की है। इस घटना कि शिकायत उन्होंने देवेंद्र नगर थाना में की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई, बल्कि उन पर ही धारा 320 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

समझौते के लिए हुई बैठक

गुरुचरण सिंह होरा ने समझौते के लिए अभिषेक को गजराज पगडिया के घर 20 सितंबर 2020 को बुलाया था। बातचीत के दौरान अभिषेक को धमकाते हुए कहा कि उसने हैथवे कंपनी के मुंबई के पार्टनरों से 51 प्रतिशत और गिरिराज गर्ग से 16 प्रतिशत शेयर ले लिए हैं। अब सिर्फ तुम बचे हो अपनी सलामती चाहते हो तो पार्टनरशिप छोड़ दो और अनुबंध पत्र पर साइन कर यहां से जाओ। अभिषेक ने होरा से डरकर अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

कंपनी हड़पकर नाम बदला

अभिषेक अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि गुरुचरण सिंह होरा ने हैथवे कंपनी को हड़प कर नाम बदल दिया है, उसने इस कंपनी का नाम ग्रैंड अर्श मल्टिनेट प्राइवेट लिमिटेड कर दिया है। होरा ने कई केबल ऑपरेटरों के साथ भी धोखाधड़ी की है।

क्या है गुरुचरण सिंह और अनिल टुटेजा का तालमेल

अभिषेक अग्रवाल के अनुसार गुरुचरण सिंह होरा और आईएएस अनिल टुटेजा के बीच संभावना तालमेल है। यही वजह है कि होरा ने टुटेजा और तत्कालीन सरकार का डर दिखाकर कई केबल ऑपरेटर और कारोबारियों पर दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज कराई हैं।

क्या होगा गुरुचरण सिंह होरा पर बड़ा एक्शन?

खुद को कारोबारी बताने वाले गुरुचरण सिंह और उनके बेटे तरनजीत सिंह होरा माफिया की तरह काम कर रहे हैं। उनकी वजह से अन्य कारोबारियों को मजबूरी में काम छोड़ना पड़ा। शिकायत के बाद क्या गुरुचरण सिंह होरा के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Gurucharan Hora
  • भूमाफिया गुरुचरण सिंह होरा
  • हैथवे केबल कंपनी
  • गुरुचरण सिंह होरा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?