असम में फजीहत कराने वाली पुलिस टीम से होगी पूछताछ, दोबारा जाएगी टीम

VINAY VERMA | Apr 30, 2026, 14:15 IST
Share
guwahati-police-fraud-corruption-allegations
guwahati-police-fraud-corruption-allegations

छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम साइबर ठगी मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए गुवाहाटी गई, लेकिन उन्हें रिश्वत मांगने के आरोप में असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में मामला गलतफहमी का बताया गया।

आरोपियों को पकड़ने गुवाहाटी गई छत्तीसगढ़ पुलिस विवादों में घिरकर खाली हाथ लौट रही है। मामला साइबर ठगी से जुड़ा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान टीम पर ही रिश्वत मांगने का आरोप लग गया, जिसके बाद असम पुलिस ने टीम के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाली टीम से पूछताछ होगी। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए दोबारा टीम भेजी जाएगी। विभाग की तरफ से इस बार स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पहुंचने पर टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ करेंगे।

डजिटल अरेस्ट का मामला

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी ठगी का मामला सामने आया था, जिसमें करीब साढ़े चार लाख रूपए की ठगी हुई थी। जांच में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम को असम भेजा गया था। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी रविंद्र यादव कर रहे थे, जिनके साथ एएसआई, हवलदार और दो जवान भी शामिल थे।

ढाई लाख रूपए भी बरामद किए गए

पुलिस टीम ने दिसपुर इलाके में छापा मारकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से करीब ढाई लाख रूपए भी बरामद किए गए। लेकिन यहीं से पूरा मामला उलझ गया। आरोपियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि बाहर से आई पुलिस टीम उन्हें डरा-धमकाकर पैसे वसूल रही है।

रायपुर पुलिस टीम ही हिरासत में

सूचना मिलते ही असम पुलिस मौके पर पहुंची और रायपुर पुलिस टीम (CG Police) को ही हिरासत में लेकर थाने ले गई। टीम के खिलाफ वसूली के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए और विभाग की जमकर किरकिरी हुई।

केस दर्ज होने के कारण विवाद

हालांकि, बाद में रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुवाहाटी पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। बातचीत के बाद यह बात सामने आई कि मामला गलतफहमी का भी हो सकता है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने रायपुर टीम को छोड़ दिया, लेकिन केस दर्ज होने के कारण विवाद बना हुआ है।

दोबारा टीम भेजी जाएगी

पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने कहा कि बिना पूरी जांच के केस दर्ज किया गया और बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दोबारा टीम भेजी जाएगी और इस बार स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे पूछताछ

फिलहाल, जिस मकसद से टीम असम गई थी, वह पूरा नहीं हो सका। आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस टीम खाली हाथ लौट रही है। वहीं, रायपुर पहुंचने पर टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ करेंगे। यह पूरा मामला अब दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

गुवाहाटी में रायपुर पुलिस टीम हिरासत में, 24 घंटे बाद रिहा, घूस लेने का आरोप

50 लाख का डिजिटल अरेस्ट कांड और असम में रायपुर पुलिस नजरबंद, जानिए क्या है पूरा मामला…

रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत; घर में फंदे से लटकती मिली लाश

रायपुर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर; अब जाम लगने पर व्हाट्सएप या कॉल से दे सकेंगे सूचना

Tags:
  • रायपुर
  • रायपुर पुलिस
  • CG Police
  • गुवाहाटी
  • डिजिटल अरेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज