स्वास्थ्य विभाग में 25 अफसरों का तबादला, CMHO से सिविल सर्जन तक बदले

VINAY VERMA | Sept 17, 2026, 12:41 IST
Share
स्वास्थ्य विभाग में 25 अफसरों का तबादला
स्वास्थ्य विभाग में 25 अफसरों का तबादला

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना बदली गई है। कई जिलों में CMHO, सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। जारी आदेश में 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना बदल दी गई है। इनमें कई जिलों के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और सभी अधिकारी आगामी आदेश तक नई जगह पर काम करेंगे।

महासमुंद से सुकमा तक बदलाव

तबादला सूची में महासमुंद और सुकमा के CMHO की जिम्मेदारी बदली गई है। महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को रायपुर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में उप संचालक बनाया गया है। सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा अब महासमुंद की जिम्मेदारी संभालेंगे। दंतेवाड़ा के डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का प्रभारी CMHO बनाया गया है।

बेमेतरा में डॉ. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि धमतरी में भी जिम्मेदारियों का फेरबदल हुआ है। डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO और डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. यूएल कौशिक को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई है।

सरगुजा संभाग में भी फेरबदल

स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश में सरगुजा संभाग के कई जिलों को शामिल किया गया है। डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी CMHO बनाया गया है। वहीं, डॉ. कपिल देव पैंकरा को सरगुजा संभाग का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।

सूरजपुर और कोरिया में भी बदलाव हुआ है। डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर और डॉ. बलवंत सिंह को कोरिया का प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. आशीष शर्मा को खैरागढ़ जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा का प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम सिंह मार्को को कोरिया के सोनहट CHC भेजा गया है।

बिलासपुर से दंतेवाड़ा तक नई जिम्मेदारी

बिलासपुर संभाग में भी पदस्थापन बदली गई है। डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया है। डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का प्रभारी CMHO और डॉ. राकेश कुमार को मुंगेली जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।

बलरामपुर में डॉ. शशांक गुप्ता और डॉ. रामप्रसाद तिर्की की जिम्मेदारियां आपस में बदली गई हैं। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा में भी सिविल सर्जन स्तर पर फेरबदल किया गया है।

मानसिक अस्पतालों में भी बदलाव

राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी की जिम्मेदारी डॉ. रक्षित जोगी को दी गई है। डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। रायगढ़ के डॉ. सत्यम कुमार पटेल को सक्ती जिले के डभरा CHC भेजा गया है।

आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों और जिलों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में 3 डिप्टी सेक्रेटरी बदले, GAD ने जारी किया तबादला आदेश

छात्राओं की शिकायत पर CM का संज्ञान, डही छात्रावास वार्डन का तबादला, पति बर्खास्त!

एक साल में चौथा तबादला, आईएएस नेहा मारव्या ने उठाए सवाल; अफसरों के ग्रुप में भी नहीं मिला समर्थन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में फर्जी रिसीविंग से साढ़े तीन करोड़ की ठगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • CMHO
  • तबादला
सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज

By Arohi Raj

सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क
एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज

By Sanjay Dhiman

एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज
शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा

By Sandeep Kumar

शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा
CG Top News : आयुष्मान में वसूली से लेकर शिक्षक भर्ती पर विवाद तक, पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : आयुष्मान में वसूली से लेकर शिक्षक भर्ती पर विवाद तक, पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 35-40 लोग नामजद

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 35-40 लोग नामजद
GST विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ज्वाइंट कमिश्नर बदले, सोनल मिश्रा को BIU की कमान, नरेंद्र वर्मा रायपुर संभाग-1 पहुंचे

By VINAY VERMA

GST विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ज्वाइंट कमिश्नर बदले, सोनल मिश्रा को BIU की कमान, नरेंद्र वर्मा रायपुर संभाग-1 पहुंचे