कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला
Shiv Shankar Sarthi | Published:
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट का नोटिस।
छत्तीसगढ़ की भिलाई नगर सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका के संबंध में नोटिस जारी किया है। यह याचिका बीजेपी प्रत्याशी रहे प्रेम प्रकाश पांडेय ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला के माध्यम से दायर की है।
BILASPUR. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका के संबंध में बुधवार को विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) को नोटिस जारी किया है। यह याचिका बीजेपी प्रत्याशी रहे प्रेम प्रकाश पांडेय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला के माध्यम से दायर की है। अब मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका में विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन हलफनामे को संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और आपराधिक मामले छिपाने के आधार पर चुनौती दी गई है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च 2024 तय की है। वकील ने दलील दी कि आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी को दबाया जाना जन प्रतिनिधि कानून, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे उम्मीदवार का निर्वाचन अवैध हो जाता है।
प्रॉपर्टी के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
By Arohi Raj
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav