असम सीएम के बिगड़े बोल पर रायपुर में बवाल; खड़गे के अपमान पर भड़के कांग्रेसी

Umeshwari Baghel | Apr 08, 2026, 20:23 IST
himanta-biswa-sarma-mallikarjun-kharge-madman-remark-row
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में रायपुर में पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।

NEWS IN SHORT

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका
  • छत्तीसगढ़रायपुर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई
  • कांग्रेस ने असम सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया हैं
  • भाजपा पर कांग्रेस का हमला, बौखलाए हुए हैं पार्टी के सभी नेता
  • कांग्रेस ने कहा, हम किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमाद्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन आज बुधवार को राजीव गांधी चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी

पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, पुलिस की भारी घेराबंदी और रुकावट के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।



कांग्रेस ने किया भाजपा पर हमला

रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने आरोप लगाया कि असम सरकार कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए एफआईआर और छापेमारी जैसी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पवन खेड़ा के घर पर भी छापेमारी की है। मेनन ने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार के दबाव से डरने वाले नहीं है।



कांग्रेस नेता आकाश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, और इन्हीं आरोपों को छुपाने के लिए वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।



232


किस बयान पर इतना बवाल

बात यहाँ से शुरू हुई


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के पास विदेशी संपत्ति है और उनके पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं। जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने की बात कही, तो मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा काफी नाराज हो गए।



मुख्यमंत्री का बयान


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खड़गे पर तीखा पलटवार किया। सरमा ने कहा कि खड़गे जी की उम्र काफी ज्यादा हो गई है, फिर भी वे बिना सोचे-समझे पागल जैसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि ऐसे गंभीर आरोप लगाने से पहले खड़गे जी को कम से कम विदेश मंत्री से सच्चाई पता कर लेनी चाहिए थी।



यह खबरें भी पढ़े...

महंगी सब्जियों के लिए मुसलमान जिम्मेदार, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा केअटपटे बयान से राजनीति गर्म



मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला पीएम मोदी पर हमला, गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल गांधी ने भी साधा निशाना



खड़गे ने मुर्मू को 'मुरमा' कहा... शाह के CG दौरे पर बोले - यहां उनका ससुराल है क्या ?



बीजेपी नेता ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर, राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान मचा बवाल









Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
  • पुतला दहन