खड़गे ने मुर्मू को 'मुरमा' कहा... शाह के CG दौरे पर बोले - यहां उनका ससुराल है क्या ?

Kanak Durga Jha | Jul 09, 2025, 09:46 IST
Share
Kharge called Murmu Murma On Shahs CG visit said Is his in laws place here
Kharge called Murmu Murma On Shahs CG visit said Is his in laws place here

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान खड़गे ने रायपुर में एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया, लेकिन उन्होंने मुर्मू की जगह मुरमा कह दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में एक सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया, लेकिन उन्होंने मुर्मू की जगह मुरमा कह दिया।

उन्होंने कहा कि मुरमा और कोविंद को भाजपा राष्ट्रपति पद तक पहुंचाने के दावे करती है। उन्हें राष्ट्रपति बनाया मगर इसलिए बनाया गया ताकि हमारे संसाधनों को छीना जा सके। इस बयान को भाजपा ने दलित विरोधी बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश

शाह को कहा - यहां उनका ससुराल है क्या

अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने यह भी कहा था कि अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ आते हैं। वह बार-बार क्यों आते हैं क्या यहां उनका घर है क्या उनका यहां ससुराल है ? इन दोनों बातों पर BJP ने कड़ा एतराज जताया है। मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि खड़गे बताएं कि जब घर न ससुराल तो राहुल बार-बार विदेश क्यों जाते हैं?

ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति


इस बयान पर भाजपा अध्यक्ष किरण देव बोले...

खड़गे के बयान पर BJP अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना, कांग्रेस के डीएनए में जमी घोर-आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

क्या खड़गे अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगेंगे? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता इस बयान की निंदा करेंगे? क्या स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी से निकाला जाएगा?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का देश की महामहिम को राष्ट्रपत्नी कहना, अजय कुमार का माननीय राष्ट्रपति मुर्मू को 'ईविल माइंडसेट' बताना और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अभद्र टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि यह कांग्रेस की सोची-समझी मानसिकता है।

ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन

किरण देव ने कहा आज पूरा देश, हर नागरिक, आदिवासी समाज, दलित समाज और महिलाएं इस बयान की निंदा कर रहे हैं। खड़गे ने माननीय राष्ट्रपति के नाम को अशोभनीय तरीके से बोलते हुए कहा कि “मुरमा जी को हमने राष्ट्रपति बनाया।” उन्होंने ‘आदरणीय’ या ‘माननीय’ नहीं कहा, न ही ‘द्रौपदी मुर्मू’ जी कहा।

इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम को अशोभनीय तरीके से संबोधित किया और कहा कि "हमने राष्ट्रपति बनाया, क्यों बनाया? हमारे लिए बनाया? हमारी संपत्ति छीनने के लिए बनाया? हमारे जंगल छीनने के लिए बनाया?" देव ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रपति को ‘भूमाफिया’ तक कह देते हैं। कहते हैं कि क्या उन्हें हमारी संपत्ति और जंगल छीनने के लिए बनाई गई हैं?

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | congress mallikarjun kharge | Congress National President Mallikarjun Kharge

ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण का मामला... 35% शिक्षकों ने नहीं दी जॉइनिंग, वेतन रुकेगा

Tags:
  • अमित शाह
  • Congress National President Mallikarjun Kharge
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • congress mallikarjun kharge
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • खड़गे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा