Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
weather update system active rain heavily for next 48 hours
weather update system active rain heavily for next 48 hours

छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, राजधानी रायपुर की खारून नदी भी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, राजधानी रायपुर की खारून नदी भी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ गरियाबंद स्थित अमृतधारा जलप्रपात में झरने की तेज धार के बीच सूर्य की किरणों से बना इंद्रधनुष (रेम्बो) का नज़ारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...सब इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती के लिए 20 हजार दावेदार, प्रवेश पत्र जारी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे सतर्कता बरतने की अपील की गई है। वहीं 8 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। विशेष रूप से दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...ये ऑनलाइन कोर्स दिलाएंगे नौकरियां... कई कॉलेजों में पढ़ाई शुरू

निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे संबंधित चक्रीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। यह सिस्टम अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन


बंगाल की खाड़ी तक फैला सिस्टम

मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज होते हुए दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल से निकलकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

बीते 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पाली में 26 सेमी, बेलगहना में 16 सेमी, मस्तूरी में 14 सेमी और बिल्हा में 13 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुंगेली, लोरमी, रतनपुर, जांजगीर, पामगढ़ जैसे कई क्षेत्रों में 10 सेमी या उससे अधिक वर्षा हुई है।

अगले दो दिन भी बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी

अगले दो दिनों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी. हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण का मामला... 35% शिक्षकों ने नहीं दी जॉइनिंग, वेतन रुकेगा





CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | मौसम विभाग न्यूज | मौसम विभाग में बड़ा बदलाव

Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच