छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप पर हिन्दू संगठन का प्रदर्शन, बीजेपी कॉंग्रेस आमने-सामने
VINAY VERMA | Jun 20, 2025, 19:44 IST
Hindu organization protests in Chhattisgarh allegation of conversion
लंबे समय के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार राजधानी रायपुर के कोटा में ही 100 से ज्यादा महिलाओं को बहला फुसलाकर धर्मांतरण का आरोप लगा है।
लंबे समय के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार राजधानी रायपुर के कोटा में ही 100 से ज्यादा महिलाओं को बहला फुसलाकर धर्मांतरण का आरोप लगा है। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शोर शराबा करने लगे। हिंदू संगठनों द्वारा तोड़फोड़ की खबर भी आई। सूचना मिलते ही कोटा स्थित निजी कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बहरहाल रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये खबर भी पढ़ें... सीहोर में कॉलेज छात्रा से रेप, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अब जो लोग असंवैधानिक तरीके से धर्मांतरण करवा रहे हैं वह सचेत हो जाए। अगर वह असंवैधानिक तरीके से धर्मांतरण करेंगे तो उनको कानूनी तौर पर सबक सिखाया जाएगा। मामले पर पूर्व डिप्टी TS सिंह देव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजरंग दल के गतिविधि पर ही सवाल उठा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस, बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश
सिंहदेव ने अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा है कि मुझे हमेशा से बजरंग दल की गतिविधियों पर शंका रहती है। वह मीडिया में बने रहने के लिए अक्सर ऐसी गतिविधियां करते हैं। मैं भी इस बात से सहमत हूं कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर शत प्रतिशत रोकने लगनी चाहिए लेकिन मुझे नहीं लगता है कि रायपुर शहर में डेढ़ सौ लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा होगा। फिर भी अगर कोई गलत कर रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण की साजिश : धर्म बदल लो, मिलेंगे मुफ्त इलाज, मुफ्त पढ़ाई, पैसे और सरकारी नौकरी
यह मामला इस समय आया जब धर्मांतरण को लेकर कड़े कानून की चर्चा भाजपा जोर जोर से कर रही है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि धर्मांतरण को लेकर जो पुराना विधायक है उसके कुछ धाराओं को कड़ा बनाया जाएगा। इसके बाद ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व डिप्टी TS सिंहदेव ने कहा है कि धर्मांतरण के खिलाफ कानून पहले से ही है, भाजपा सरकार धर्मांतरण के खिलाफ और क्या सख्त कानून लाना चाहती है या मेरे समझ से बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सोच मनमानी की तरफ ज्यादा जा रही है। कोई ऐसा कानून बना देना, जिसमें यह प्रावधान हो कि शंका पर कार्रवाई कर देंगे, स्वस्थ प्रजातंत्र के खिलाफ है।
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण | हिन्दू संगठन का प्रदर्शन | रायपुर में धर्मांतरण | chhattisgarh conversion | Raipur News
ये खबर भी पढ़ें... सीहोर में कॉलेज छात्रा से रेप, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनीति भी गरमाई
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस, बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश
सिंहदेव ने अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा है कि मुझे हमेशा से बजरंग दल की गतिविधियों पर शंका रहती है। वह मीडिया में बने रहने के लिए अक्सर ऐसी गतिविधियां करते हैं। मैं भी इस बात से सहमत हूं कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर शत प्रतिशत रोकने लगनी चाहिए लेकिन मुझे नहीं लगता है कि रायपुर शहर में डेढ़ सौ लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा होगा। फिर भी अगर कोई गलत कर रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण की साजिश : धर्म बदल लो, मिलेंगे मुफ्त इलाज, मुफ्त पढ़ाई, पैसे और सरकारी नौकरी
कानून पर पार्टियां आमने सामने
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण | हिन्दू संगठन का प्रदर्शन | रायपुर में धर्मांतरण | chhattisgarh conversion | Raipur News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari