धर्मांतरण की साजिश : धर्म बदल लो, मिलेंगे मुफ्त इलाज, मुफ्त पढ़ाई, पैसे और सरकारी नौकरी
Krishna Kumar Sikander | Published:
Conversion conspiracy: Change your religion, you will get free treatment, free education, money and government job the sootr
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजपुर थाना पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए मुफ्त इलाज, शिक्षा और सरकारी नौकरी जैसे लुभावने वादों के साथ ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजपुर थाना पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए मुफ्त इलाज, शिक्षा और सरकारी नौकरी जैसे लुभावने वादों के साथ ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह मामला सरगुजा के बैढी गांव के चिटीपारा का है, जहां आरोपियों ने ग्रामीणों को आर्थिक मदद, मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा और भविष्य में सरकारी नौकरी का झांसा देकर भ्रमित करने की कोशिश की। पुलिस ने संदीप भगत (महुआपारा, न्यू शांतिनगर, अंबिकापुर) और परशु बेक (बैढी, चिटीपारा) को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज
शिकायतकर्ता रामबली (ग्राम घोरघड़ी) ने बताया कि आरोपी लाउडस्पीकर पर जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। वे दावा कर रहे थे कि धर्म परिवर्तन से बीमारियां ठीक हो जाएंगी, आर्थिक तंगी दूर होगी और उनकी संस्थाएं मुफ्त इलाज, पढ़ाई व सरकारी नौकरी की व्यवस्था करेंगी। मौके पर करीब 200 ग्रामीण जमा थे, लेकिन वहां न तो कोई चिकित्सा सुविधा थी और न ही कोई ठोस व्यवस्था।
ये खबर भी पढ़ें... चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी
रामबली की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण का खेल : प्रार्थना सभा में कहा, बदल लो धर्म ठीक हो जाएगी बीमारी
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रलोभन देकर धर्मांतरण की घटनाएं चर्चा में रही हैं। खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों में इस तरह के लालच का जाल बिछाकर लोगों को भटकाने की कोशिशें सामने आती रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्ती बरती जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि क्या लालच का सहारा लेकर धर्म जैसे निजी मामले में हस्तक्षेप उचित है? फिलहाल, पुलिस की जांच से इस साजिश के और राज खुलने की उम्मीद है।
धर्मांतरण की साजिश | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की साजिश | धर्म बदल लो | मिलेंगे मुफ्त इलाज | मुफ्त पढ़ाई | पैसे और सरकारी नौकरी | Conversion conspiracy | Conversion conspiracy in chhattisgarh | Change your religion | you will get free treatment | free education | money and government job
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज
लाउडस्पीकर से फैलाया जा रहा था लालच का जाल
ये खबर भी पढ़ें... चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में संवेदनशील मुद्दा
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रलोभन देकर धर्मांतरण की घटनाएं चर्चा में रही हैं। खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों में इस तरह के लालच का जाल बिछाकर लोगों को भटकाने की कोशिशें सामने आती रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्ती बरती जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि क्या लालच का सहारा लेकर धर्म जैसे निजी मामले में हस्तक्षेप उचित है? फिलहाल, पुलिस की जांच से इस साजिश के और राज खुलने की उम्मीद है।
धर्मांतरण की साजिश | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की साजिश | धर्म बदल लो | मिलेंगे मुफ्त इलाज | मुफ्त पढ़ाई | पैसे और सरकारी नौकरी | Conversion conspiracy | Conversion conspiracy in chhattisgarh | Change your religion | you will get free treatment | free education | money and government job
FAQ
- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धर्मांतरण के मामले में क्या आरोप लगाए गए हैं?
आरोप यह है कि कुछ लोग लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को मुफ्त इलाज, शिक्षा, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। - इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, संदीप भगत और परशु बेक, को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। - इस घटना का समाज पर क्या प्रभाव हो सकता है?
इस तरह की घटनाएं समाज में धार्मिक तनाव और अविश्वास को बढ़ा सकती हैं, विशेषकर जब गरीब और ग्रामीण वर्ग को लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाया जाए। यह धर्म और आस्था जैसे निजी मामलों में अनुचित हस्तक्षेप माना जाता है।
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha