गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख, नक्सलियों से अब कोई बातचीत नहीं

Krishna Kumar Sikander | Jun 09, 2025, 13:21 IST
Share
Home Minister Vijay Sharma's tough stand, no more talks with Naxalites the sootr
Home Minister Vijay Sharma's tough stand, no more talks with Naxalites the sootr

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अब उनसे किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। पहले नक्सलियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने वाले शर्मा ने सुकमा जिले में हुए एक दुखद हादसे के बाद अपना रुख बदल लिया।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब उनसे किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। पहले नक्सलियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने वाले शर्मा ने सुकमा जिले में हुए एक दुखद हादसे के बाद अपना रुख बदल लिया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल

ASP आकाश राव का बलिदान

सुकमा के कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED विस्फोट में ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में कोंटा टीआई सोनम ग्वाला, SDOP और अन्य जवान भी घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत कोंटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर

गृहमंत्री का राव की बहादुरी को सलाम

गृहमंत्री शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए ASP आकाश राव की बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने कहा, "आकाश राव एक वीर और समर्पित अधिकारी थे, जिन्हें 'गैलेंट्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। नक्सलियों की इस कायराना हरकत ने एक बार फिर उनका असली चेहरा उजागर किया है।"

ये खबर भी पढ़ें... मुठभेड़ के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने काटा...5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

पैदल गश्त कर रही थी टीम

यह घटना 10 जून को भाकपा (माओवादी) द्वारा बुलाए गए भारत बंद से पहले की गई थी, जिसके मद्देनजर आकाश राव और उनकी टीम पैदल गश्त कर रही थी। विस्फोट के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली

नक्सलियों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

शर्मा ने कहा, "हमारे जवानों की ताकत अडिग है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई और तेज होगी। इस कायरतापूर्ण हमले के बाद अब बातचीत का कोई विकल्प नहीं बचा।" यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प के अनुरूप है।

गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख | नक्सलियों से अब कोई बातचीत नहीं | गृहमंत्री का नक्सलियों को दो टूक | रायपुर | Home Minister Vijay Sharma's tough stand | no more talks with Naxalites | Raipur

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • रायपुर
  • गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख
  • नक्सलियों से अब कोई बातचीत नहीं
  • गृहमंत्री का नक्सलियों को दो टूक
  • Home Minister Vijay Sharma's tough stand
  • no more talks with Naxalites
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा