नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली
Kanak Durga Jha | Jun 07, 2025, 17:47 IST
Last days of Naxals Big Naxals now target force the sootr
फोर्स ने सबसे पहले बीजापुर सुकमा, जगरगुंडा और अबूझमाड़ में कैंप खोलकर नक्सलियों को वहां से भागने के लिए मजबूर किया। वर्तमान में नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना इंद्रावती टाइगर रिजर्व ही बच्चा था।
पिछले दो दिनों से फोर्स ने इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क एरिया में ऑपरेशन चलाया हुआ है। ऑपरेशन के पहले दिन जवानों ने सीसी मेंबर एक करोड़ रुपए के इनामी सुधाकर को ढेर कर दिया था। इसके बाद ऑपरेशन के दूसरे दिन जवानों ने डीवीसी मेंबर भास्कर को भी मार गिराया है। भास्कर तेलंगाना कैडर का नक्सली लीडर था और उसे मैलारापु अडेल्लू उर्फ भास्कर नाम से जाना जाता था। वह आदिलाबाद का रहने वाला था। इस पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में भी इस पर इनाम घोषित था। अफसरों ने बताया कि अभी भी जिले के घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को जवानों ने भास्कर को ढेर कर दिया है। उसका शव भी बरामद कर लिया है।
मौके से एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। लगातार दूसरे दिन मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊंचा है और नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है। भास्कर अपनी पत्नी अनिता और टीम के साथ सुधाकर से मिलने माड़ से निकलकर इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में पहुंचा था। इस बीच फोर्स पहुंच गई।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट
बस्तर में नक्सलियों का प्रमुख गढ़ अबूझमाड़, बीजापुर-सुकमा की सरहद पर पुवर्ती का इलाका, जगरगुंडा जैसे क्षेत्र रहे हैं। फोर्स ने सबसे पहले बीजापुर सुकमा, जगरगुंडा और अबूझमाड़ में कैंप खोलकर नक्सलियों को वहां से भागने के लिए मजबूर किया। वर्तमान में नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना इंद्रावती टाइगर रिजर्व ही बच्चा था।
फोर्स ने अब यहां भी सेंधमारी कर दी है। पिछले दो दिनों से जवान इस इलाके में घुसे हुए हैं। रिजर्व एरिया में ऑपरेशन लॉन्च होने के बाद अब नक्सलियों के पास कोई सुरक्षित ठिकाना शेष नहीं बचा है। अब नक्सलियों को या तो नए ठिकानों की तलाश करनी होगी या फिर उन्हें तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का रूख करना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...टॉप कमांडर भास्कर समेत दो नक्सली ढेर, 45 लाख का था इनाम
फोर्स ने निशाने पर नक्सली लीडर पापा राव और प्रकाश भी है। जवानों ने इनकी लोकेशन ट्रेस कर ली है और इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन भी लांच किया गया है। जिस इलाके में ऑपरेशन लांच हुआ है वह नक्सलियों के प्रभाव वाला इलाका है ऐसे में यहां बड़ी मुठभेड़ होने की आशंका है। यदि नक्सलियों और जवानों का आमना-सामना हुआ तो पापा राव और प्रकाश का एनकाउंटर तय माना जा रहा है।
नक्सली लीडर पापा राव जगरगुडा-चिंतलनार इलाके में सक्रिय रहा है. फिलहाल वह दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर सक्रिय बताया जा रहा है। इसी तरह प्रकाश भी कई बड़े नक्सली वारदातों को अंजाम देता रहा है वह गंगालूर एरिया के बाद माह डिविजन में सक्रिय हो गया था और अभी दंतेवाड़ा-गाड़ बार्डर पर सक्रिय है।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के सभी कोर इलाकों में अब जवानों का कैंप... वहीं से चलेंगे ऑपरेशन
बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व | छग में नक्सलियों का आतंक | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxal Movement
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में भी इस पर इनाम घोषित था। अफसरों ने बताया कि अभी भी जिले के घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को जवानों ने भास्कर को ढेर कर दिया है। उसका शव भी बरामद कर लिया है।
मौके से एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। लगातार दूसरे दिन मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊंचा है और नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है। भास्कर अपनी पत्नी अनिता और टीम के साथ सुधाकर से मिलने माड़ से निकलकर इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में पहुंचा था। इस बीच फोर्स पहुंच गई।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट
नक्सलियों के आखिरी गढ़ टाइगर रिजर्व में घुसी फोर्स
फोर्स ने अब यहां भी सेंधमारी कर दी है। पिछले दो दिनों से जवान इस इलाके में घुसे हुए हैं। रिजर्व एरिया में ऑपरेशन लॉन्च होने के बाद अब नक्सलियों के पास कोई सुरक्षित ठिकाना शेष नहीं बचा है। अब नक्सलियों को या तो नए ठिकानों की तलाश करनी होगी या फिर उन्हें तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का रूख करना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...टॉप कमांडर भास्कर समेत दो नक्सली ढेर, 45 लाख का था इनाम
पापाराव और प्रकाश की भी लोकेशन ट्रेस की गई
नक्सली लीडर पापा राव जगरगुडा-चिंतलनार इलाके में सक्रिय रहा है. फिलहाल वह दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर सक्रिय बताया जा रहा है। इसी तरह प्रकाश भी कई बड़े नक्सली वारदातों को अंजाम देता रहा है वह गंगालूर एरिया के बाद माह डिविजन में सक्रिय हो गया था और अभी दंतेवाड़ा-गाड़ बार्डर पर सक्रिय है।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के सभी कोर इलाकों में अब जवानों का कैंप... वहीं से चलेंगे ऑपरेशन
बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व | छग में नक्सलियों का आतंक | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxal Movement
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj