Raipur : होटल शैमराक ग्रीन्स और धोतरे मैरिज पैलेस से कर रहे थे ड्रग सप्लाई

Marut raj | May 14, 2024, 17:44 IST
Share
Hotel Shamrock Greens Dhotre Marriage Palace Drug Supply Raipur द सूत्र
,

आरोपियों से 45 लाख रुपए से ज्यादा की ड्रग और एक ऑडी कार भी जब्त की गई है। वाट्सअप ग्रुप के जरिए ऑर्डर और सप्लाई का काम किया जा रहा था। ड्रग सप्लाई गैंग का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल बताया जा रहा है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ कीराजधानी रायपुर ( Raipur ) में ड्र्ग्स सप्लाई चेन का खुलासा हुआ है। होटल शैमराक ग्रीन्स और धोतरे मैरिज पैलेस से ड्रग सप्लाई करने वाले 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को धोतरे मैरिज गार्डन के एक रूम में छापा मारकर पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद शैमराक होटल में छापा मारकर आयुष अग्रवाल और महेश सिंह को भी दबोच लिया गया।

एक ऑडी कार भी जब्त की गई

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि यह गैंग वाट्सएप ग्रुप से ड्रग्स सप्लाई कर रहा था और लेनदेन भी इसी के जरिए किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों से 17 छोटे जिप पैकेट्स में 2100 मिलीग्राम एमडीएमए एवं 6600 मिलीग्राम कोकीन मिली है। इनकी कीमत बाजार में 45 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों से एक ऑडी कार भी जब्त की गई है, जो दिल्ली पासिंग है।

नाम बदलकर कर रहे थे काम

महेश सिंह दिल्ली से ड्रग्स लाकर आयुष अग्रवाल को देता था। आयुष अपने पैडलर कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा के जरिए इसे लोगों तक पहुंचाता था। गिरफ्तार चारों लोगों ने अपने नाम बदलकर प्रोफेसर ( आयुष अग्रवाल ), लुसीफर ( कुसुम हिंदुजा ) तथा बर्लिन आदि रखे हुए थे। सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक्स एक्ट का केस बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि धोतरे मैरिज गार्डन एवं शैमरॉक ग्रीन होटल में लगे कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है। पुलिस ने इस ड्रग सप्लाई गैंग का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को बताया है। वह समता कालोनी का रहने वाला है। इसी तरह कुसुम हिंदुजा अवंति विहार, चिराग शर्मा पुरानी बस्ती तिल्दा-नेवरा तथा महेश सिंग खडगा खम्हारडीह रायपुर के निवासी बताए गए हैं।

Tags:
  • Raipur
  • होटल शैमराक ग्रीन्स
  • धोतरे मैरिज पैलेस
  • ड्र्ग्स सप्लाई चेन का खुलासा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज