बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख... इलाके में मची अफरा-तफरी
Kanak Durga Jha | Sept 23, 2024, 08:08 IST
Huge fire broke out in bardana factory bilaspur
Fire Incident In Bilaspur : बिलासपुर जिले में स्थित बारदाना फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तोरवा में स्थित फैक्ट्री में आग लगने से लाखों नुकसान हुआ है।
Fire Incident In Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित बारदाना फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तोरवा में स्थित फैक्ट्री में आग लगने से लाखों नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 8.30 बजे कर्मचारियों ने गोदाम से धुंआ उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते प्लास्टिक बारदाने के गोदाम में आग भड़क गई थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की जानकारी दी गई।
आग को बेकाबू होता देख आसपास के लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसमें 11 ट्रिप पानी सप्लाई की गई। बताया जा रहा है कि आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाना शुरू कर किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। देर रात तक दमकल कर्मी आग बुझा सके, जिसमें करीब 5 घंटे लग गए।
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा में रहने वाले रमेश माखीजा व्यवसायी हैं। देवरीखुर्द- लालखदान ओवरब्रिज के पास उनका गोदाम है। उन्होंने बारदाना और फर्नीचर व्यवसायी को किराए पर दिया है। दोनों व्यवसायी अपने सामान गोदाम में रखे हैं। बताया जा रहा है कि बारदाना व्यवसायी और फर्नीचर व्यवसायी के कर्मचारी भी गोदाम में रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि आग लगने की जानकारी देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। इसके साथ ही जब पुलिस पहुंची, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक गोदाम में रखे बारदाने में आग भड़क चुकी थी। दूर तक आग की लपटें नजर आ रही थी।
जिस तरह आग लगी उसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं मामले में पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
फायर ब्रिगेड घंटों तक बुझाती रही आग
फैक्ट्री में धधक उठी आग
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman