रमन सिंह की भांजी भावना के पास 21 करोड़ की संपत्ति, कांग्रेस के नीलकंठ भी करोड़पति, जानें कितने धनवान हैं BJP कांग्रेस प्रत्याशी

Vikram Jain | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
रमन सिंह की भांजी भावना के पास 21 करोड़ की संपत्ति, कांग्रेस के नीलकंठ भी करोड़पति, जानें कितने धनवान हैं BJP कांग्रेस प्रत्याशी
रमन सिंह की भांजी भावना के पास 21 करोड़ की संपत्ति, कांग्रेस के नीलकंठ भी करोड़पति, जानें कितने धनवान हैं BJP कांग्रेस प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र भरते हुए अपनी संपत्ति और शिक्षा की जानकारी दी है।

गंगेश द्विवेदी/ RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में हिस्‍सा लेने वाले बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र भरते हुए अपनी संपत्ति और शिक्षा की जानकारी दी है। सबसे अधिक संपत्ति की मालकिन पंडरिया से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा हैं। उनके पास करीब 21.12 करोड़ रुपए की अचल संपति है, वहीं पति के नाम 6 करोड़ 29 लाख रुपए की स‍ंपत्ति है। इस तरह कुल 27 करोड़ 41 लाख की संपत्ति की जानकारी उन्‍होंने नामांकन के साथ जमा शपथपत्र में दी है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक है पहले चरण के बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी...

3 बार के CM रमन सिंह से ज्‍यादा भांजी भावना की संपत्ति

पंडरिया से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भांजी है। भावना बोहरा के पास के पास करीब 21 करोड़ 12 लाख करोड़ की अचल संपति है। 30.58 एकड़ जमीन भी है। भावना के पास राजनांदगांव जिले के ग्राम ठाकुरटोला, बेमेतरा के लोलेसरा और कोबिया में भी जमीन है। सात लाख कैश है। 15 लाख रुपए के सोना चांदी के जेवरात है। रायपुर के गोल्डन पार्क, लाभांडी में फ्लैट है। उनके पति के नाम पर भी छह करोड़ 29 लाख 11 हजार 994 रुपए की अचल संपत्ति है। भावना बोहरा के खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। भावना ने पीजी तक पढ़ाई की है।

कांग्रेस प्रत्‍याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के पास भी करोड़ों की प्रॉपर्टी

पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी भी करोड़पति है। उनके पास 40 हजार कैश, 7 बड़ी गाड़ियां, एक तोला सोना है। अचल संपत्ति में कबीरधाम के धोरेवाल में 4.26 एकड़ जमीन है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार कैश, पांच तोला सोना और एक किलो चांदी है। पत्नी के नाम पर भी कवर्धा में प्लाट है। चंद्रवंशी ने साल 1997 में दुर्ग के दीपक नगर स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं है।

मो. अकबर के पास 9 करोड़ 26 लाख की अचल संपत्ति

कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के पास 9 करोड़ 26 लाख की अचल संपत्ति है। मोहम्‍मद अकबर के नाम 7 करोड़ 35 लाख तो उनकी पत्‍नी के नाम 2 करोड़ 95 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें अलग-अलग स्थानों पर प्लॉट, जमीन और मकान भी शामिल है। 32.50 लाख कैश है। उनके पास 11 लाख 80 हजार मूल्य के जेवर और पेट्रोल पंप भी है। मो. अकबर की पत्नी के पास डेढ़ लाख कैश सहित 1.16 करोड़ से ज्यादा का 197 तोला सोना और 3910 ग्राम चांदी है। उन्होंने साल 1977 में दुर्गा महाविद्यालय रायपुर से बी. कॉम में स्नातक किया है।

BJP प्रत्याशी विजय शर्मा के पास डेढ़ करोड़ की संपत्ति

कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के पास करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति है। चार लाख से ज्यादा कैश, 25 तोला सोना और एक किलो चांदी है। कई बैंक खातों में जमा राशि भी शामिल है। ग्राम इंदोरी में कृषि भूमि, कवर्धा में वाणिज्यिक भवन भी शामिल है। उनकी पत्नी रश्मि के पास 3.55 लाख कैश रकम, 40 तोला सोना, एक किलो चांदी और एक्टिवा है। पत्नी के नाम पर प्लॉट भी है। उन्होंने भोज विश्वविद्यालय भोपाल से एमसीए की डिग्री ली है, उनके खिलाफ कवर्धा थाने में चार अलग-अलग अपराधिक मामले है।

मोहला मानपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी की इतनी संपत्ति

मोहला मानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी के पास 75 हजार कैश है। एक चार पहिया वाहन है। कुल एक करोड़ 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें आठ एकड़ कृषि भूमि के अलावा प्लॉट भी शामिल है। उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपए कैश , एक चार पहिया वाहन, 400 ग्राम सोना, 120 ग्राम चांदी है। पत्नी के नाम पर भी अलग-अलग स्थानों में करीब 7.55 एकड़ जमीन है। इंद्रशाह मंडावी ने इतिहास से एमए किया है।

बीजेपी के संजीव शाह के पास करोड़ों की दौलत

मोहला मानपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव शाह के पास करीब 10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें अंबागढ़ चौकी में 49.14 एकड़ कृषि भूमि शामिल है। अंबागढ़ चौकी में एक वाणिज्यिक जमीन है, जिसमें करीब तीन लाख 32 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में भवन बना हुआ है। उनके पास एक करोड़ रुपए का एक बंगला भी है। उनके खिलाफ किसी भी तरह का अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने साल 1997 में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं मंत्री कवासी लखमा

कोंटा से कांग्रेस प्रत्याशी और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास डेढ़ करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। 1 करोड़ 13 लाख की संपत्ति कवासी ने नाम पर है। वहीं 35.70 लाख पत्‍नी के नाम और 6 लाख रुपए परिवार के नाम है। उनके पास 10 लाख 21 हजार रुपए कैश है, वहीं पत्नी बुधरी कवासी के नाम 10 लाख रुपए की संपत्ति हैं। बेटी संगीता कवासी के पास 1 लाख 20 हजार। स्वयं के पास 4.85 लाख के जेवरात है, जबकि पत्नी के पास 8.65 लाख रुपए के जेवर हैं। 15.85 लाख रुपए का ऋण भी है। मंत्री के पास कोई वाहन नहीं है। उनकी शैक्षणिक योग्यता केवल साक्षर है।

PCC चीफ दीपक बैज भी करोड़पति

चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी और PCC चीफ दीपक बैज के पास 87.5 लाख रुपए की संपत्ति है। इसमें 1.5 लाख कैश है। पत्नी पूनम बैज के नाम 24 लाख रुपए की संपत्तियां हैं। उनकी पत्नी के पास 5.5 लाख रुपए के सोने और 35 हजार के चांदी के जेवर हैं। दो बार के विधायक और सांसद के पास एक स्कार्पियो, एक इनोवा कार है। 20 लाख रुपये का ऋण भी है। उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से 2003 एमए और 2008 में एलएलबी की डिग्री ली है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • First phase of elections in Chhattisgarh
  • Pandaria BJP candidate Bhavana Bohra
  • Property of BJP and Congress candidates in Chhattisgarh
  • Property of Congress candidate Akbar
  • छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव
  • पंडरिया बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति
  • कांग्रेस प्रत्याशी अकबर की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई