रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, अधिकारियों को था टैक्स चोरी का इनपुट
BP Shrivastava | Nov 23, 2023, 24:00 IST
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, अधिकारियों को था टैक्स चोरी का इनपुट
राजधानी रायपुर में गुरुवार, 23 नवंबर को एक बार फिर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने श्री निवास रोड लाइंस के ठिकानों पर दबिश दी है। विभाग को टैक्स चोरी का बड़ा इनपुट मिला है।
गंगेश द्विवेदी, RAIPUR.राजधानी रायपुर में गुरुवार, 23 नवंबर को एक बार फिर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने श्री निवास रोड लाइंस के ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग को टैक्स में चोरी का बड़ा इनपुट मिला है, जिसके बाद गुरुवार सुबह अधिकारियों की टीम ने यहां दबिश दी।
फर्जी बिल जारी करने के केस में कार्रवाई
बताया जा रहा कि रवि अग्रवाल नाम के कारोबारी का रोड लाइंस का कारोबार है। ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर फर्जी बिल जारी करने, टीडीएस की कटौती की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी, फिलहाल यहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
10 सदस्यी टीम कर रही जांच
बताया जा रहा है कि आयकर की 10 सदस्यीय टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है और इस दौरान टैक्स चोरी की जांच करने के लिए लेन-देन के दस्तावेजों, कम्प्यूटर और लैपटाप को खंगाला जा रहा है।आयकर अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा फर्जी बिल, बिल्टी और चालान काटकर टीडीएस चोरी की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर सर्वे किया गया।
सिमगा के ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर भी दबिश दी थी
इससे पहले आयकर विभाग ने सिमगा के ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर भी दबिश दी थी और वहां कच्चे बिल, फर्जी इनवाइस और टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज मिले थे। इसके कनेक्शन ही रायपुर के ट्रांसपोर्टर से जुड़े हुए थे। इससे मिले इनपुट के आधार पर ही गुरुवार को आयकर की टीम ने यहां सर्वे किया और दस्तावेजों की जांच में जुट गई। देर रात तक यह सर्वे पूरा होने की उम्मीद है।
देशभर में हो रहा है ट्रकों का संचालन
बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टिंग ग्रुप द्वारा देशभर के सभी राज्यों में ट्रकों का संचालन किया जाता है। ग्रुप द्वारा आल इंडिया परमिट पर देशभर में ट्रक चलाया जाता है। लगभग 100 मालवाहक वाहन फर्म में अटैच है और इनसे परिवहन होता है। सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में कच्ची रसीदें और बोगस बिलिंग से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। ग्रुप के संचालकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava