भारत - ऑस्ट्रेलिया मैच, रायपुर स्टेडियम में बत्ती गुल, जनरेटर के भरोसे कैसे होगा मैच

Pooja Kumari | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
भारत - ऑस्ट्रेलिया मैच, रायपुर स्टेडियम में बत्ती गुल, जनरेटर के भरोसे कैसे होगा मैच
भारत - ऑस्ट्रेलिया मैच, रायपुर स्टेडियम में बत्ती गुल, जनरेटर के भरोसे कैसे होगा मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 1 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया T-20 मैच होने वाला है। इसे लेकर टिकटों की बिक्री भी जारी है, लेकिन यह मुकाबला जनरेटर से होने वाली रोशनी में होगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के रायपुर में 1 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीज T-20 मैच होना है। बता दें कि ये मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब समस्या ये है कि इस स्टेडियम पर करीब तीन करोड़ का बिजली बिल बकाया है। बताया जा रहा है कि समय से बिल का भुगतान न करने के कारण कंपनी ने 5 साल पहले ही बिजली का कनेक्शन काट दिया था।

जनरेटर के इस्तेमाल से होगी मैच

PWD और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आवेदन करने पर यहां अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया गया है। इससे स्टेडियम के रूम, दर्शक दीर्घा और बॉक्स में रोशनी होती है, लेकिन फ्लड लाइट जलाने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल करना होता है। मैच के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। रायपुर ग्रामीण सर्किल के प्रभारी अशोक खंडेलवाल का कहना है कि सचिव क्रिकेट संघ ने स्टेडियम के अस्थाई कनेक्शन की क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। अभी अस्थाई कनेक्शन की क्षमता 200 केवी है। इसे 1 हजार केवी का करने के लिए आवेदन दे दिया गया है। सप्लाई में परेशानी ना हो, इसलिए अधिकारी-कर्मचारियों ने मेंटेनेंस का काम भी पूरा कर लिया है। बिजली कंपनी के अधिकारी अस्थाई मीटर पर सप्लाई करने के लिए तैयार है।

2018 में हुआ था मामले का खुलासा

बता दें कि साल 2018 में खेल विभाग ने हाफ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान जो खिलाड़ी रुके थे, उन्हें बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से मिल नहीं पाई। इस बात पर विवाद हुआ, तो मामला मीडिया तक पहुंच गया। पता चला कि 2009 से स्टेडियम का बिजली बिल जमा नहीं किया गया है। ऐसे में जब PWD और खेल विभाग की बहुत किड़कीड़ी हुई तब अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन लिखा गया। इसके बाद हाफ मैराथन आयोजन का कार्यक्रम पूरा किया गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान आवेदन के साथ 2 लाख रुपए भी खेल संघ की ओर से जमा किए गए थे।

अधिकारियों के बीच हो रही खटपट

स्टेडियम का निर्माण करने के बाद उसका मेंटेनेंस PWD को हैंड-ओवर कर दिया गया था। इसका शेष खर्च खेल विभाग को उठाना था। ऐसे में अब खेल विभाग के अफसरों का कहना था कि बिजली बिल भी मेंटेनेंस के अंतर्गत आता है। इस कायदे से बिल PWD को देना चाहिए। वहीं PWD के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप का कहना है कि भुगतान खेल विभाग को करना है, क्योंकि सारी गतिविधियां उनके माध्यम से आयोजित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की ओर से PWD और खेल विभाग को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

बिजली गुल होने के बावजूद तीन मैच

कनेक्शन कटने के बाद अब तक परसदा स्थित स्टेडियम में BCCI और क्रिकेट संघ की ओर से तीन मैचों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें से 2021 और 2022 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का आयोजन हुआ था। चौथा अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 1 दिसंबर को आयोजित होने वाला है।

Tags:
  • India cricket team
  • India-Australia match
  • Raipur Stadium India-Australia match
  • Shaheed Veer Narayan Singh Stadium
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच
  • रायपुर स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
  • भारत क्रिकेट टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई