मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी, 8 साल से फरार कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Krishna Kumar Sikander | Jun 24, 2025, 13:18 IST
Investors were cheated of Rs 5 crore in Mungeli the sootr
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के दो मुख्य आरोपियों को 8 साल बाद धर दबोचा है। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर चरण सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह सोनालिया को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के दो मुख्य आरोपियों को आखिरकार 8 साल बाद धर दबोचा गया है। मुंगेली पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से कंपनी के डायरेक्टर चरण सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह सोनालिया को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने निवेशकों से लगभग 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की खोज में लग गई है।



ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डॉक्टर के साथ 61 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर केस दर्ज



यह है पूरा मामला

यह मामला वर्ष 2016 का है, जब बैतलपुर निवासी हपशिया प्रकाश ने सरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी मां एस्ता प्रकाश को बीएन गोल्ड कंपनी ने आकर्षक रिटर्न का लालच दिया था। कंपनी ने दावा किया था कि हर महीने 1,000 रुपये के निवेश पर 5 साल में 24,000 रुपये का ब्याज दिया जाएगा। इस झांसे में आकर एस्ता प्रकाश ने अप्रैल 2016 तक 38,000 रुपये जमा किए। लेकिन इसके बाद कंपनी और उसके एजेंट अचानक गायब हो गए। जांच में पता चला कि कंपनी ने सैकड़ों निवेशकों को इसी तरह झूठे वादों से ठगा और कुल 5 करोड़ से अधिक की राशि हड़प ली।



ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, दोनों आरोपी गिरफ्तार



पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

ये खबर भी पढ़ें... निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सावधान कहीं आप भी न बन जाएं शिकार



मुंगेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भोजराम पटेल ने बताया कि यह मामला लंबे समय से लंबित था और पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थीं। सरगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में छापेमारी की और चरण सिंह ठाकुर व विक्रम सिंह सोनालिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने कंपनी के डायरेक्टर होने और ठगी की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकारी। एसपी ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।



ये खबर भी पढ़ें... कॉलोनाईजर के खिलाफ EOW का एक्शन, आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज



निवेशकों का दर्द और सबक

बीएन गोल्ड कंपनी ने छोटे-छोटे निवेशकों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगा, जिसमें ज्यादातर लोग अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठे। इस मामले ने एक बार फिर निवेशकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है कि किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और पृष्ठभूमि की पूरी जांच कर लेनी चाहिए। पुलिस ने निवेशकों से अपील की है कि यदि कोई अन्य व्यक्ति इस कंपनी से ठगा गया है, तो वह नजदीकी थाने में संपर्क कर शिकायत दर्ज कराए। इस गिरफ्तारी के बाद निवेशकों में न्याय की उम्मीद जगी है, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई राशि की वसूली अभी भी एक चुनौती बनी हुई है।



thesootr links


• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



मुंगेली में निवेशकों से ठगी | मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी | मुंगेली में निवेशकों से ठगी का आरोपी 8 साल से फरार | मुंगेली में निवेशकों से ठगी का आरोपी कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार | Investors were cheated in Mungeli | Investors were cheated of Rs 5 crore in Mungeli | company director was arrested from Madhya Pradesh





Tags:
  • मुंगेली में निवेशकों से ठगी
  • मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी
  • मुंगेली में निवेशकों से ठगी का आरोपी 8 साल से फरार
  • मुंगेली में निवेशकों से ठगी का आरोपी कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
  • Investors were cheated in Mungeli
  • Investors were cheated of Rs 5 crore in Mungeli
  • company director was arrested from Madhya Pradesh