निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सावधान कहीं आप भी न बन जाएं शिकार

thesootr Desk | Jun 21, 2025, 14:03 IST
Share
marut raj - 2025-06-21T125822.628
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरगुजा: जिले में 140 लोगों से 50 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार ज्यादातर लोग शिक्षक या सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़ितों के मुताबिक, RV ग्रुप ने उनके नाम पर बैंक लोन स्वीकृत किया है।

सरगुजा: जिले में 140 लोगों से 50 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार ज्यादातर लोग शिक्षक या सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़ितों के मुताबिक, RV ग्रुप ने उनके नाम पर बैंक लोन स्वीकृत किया है। जबकि वे लोग कभी बैंक गए ही नहीं और उनके नाम पर लोन निकाल लिया गया।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। RV ग्रुप ने लोगों को शहर के नामी होटल में पार्टी देकर कंपनी की लुभावनी स्कीम बताई। लोन की पूरी किश्त कंपनी जमा करेगी और झांसा देकर ठगों ने कंपनी में लाखों रुपए जमा कराए। अब बैंकों से वसूली के नोटिस आ रहे हैं। ठग कंपनी के खिलाफ रायपुर और कांकेर में भी करोड़ों की ठगी की FIR दर्ज हुई है।

दस्तावेजों का गलत ढंग से दुरूपयोग

अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी महिला टीचर पवित्रा लकड़ा सहित 140 लोगों ने 01 अप्रैल 2025 को कंपनी पर 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की।

ये भी पढ़ें: रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 16 लाख

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि RV ग्रुप स्पॉश एडवाइजर प्रा.लि. और बैंकों के कर्मचारियों के जरिए उनके दस्तावेजों का गलत ढंग से दुरूपयोग करके अलग-अलग बैंकों से मल्टीपल लोन दिलाकर करोड़ों की ठगी की गई है।

बिना बैंक गए लाखों का लोन स्वीकृत

पीड़ितों ने एसपी को बताया कि नवंबर 2022 में तुलसी चौक में RV ग्रुप ने स्पॉश एडवाइजर प्रा.लि. के नाम से ऑफिस खोला। जिसमें कंपनी ने कहा कि फायनेंस कंपनी और बैंकों में लगातार काम करने के कारण हमारी साख को देखकर यह लोन दिया जाता है। कंपनी ने बैंक लोन के लिए दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराए गए और बताया गया कि कंपनी इसमें गारंटर है। कर्मचारी बैंक गए भी नहीं और उनका लाखों का लोन स्वीकृत हो गया।

ये भी पढ़ें: जिंदल ग्रुप को माल देने के एवज में 53 लाख से अधिक की ठगी, एमजी वेल्स के दो अधिकारियों को समन

इस तरह हुई ठगी

RV ग्रुप ने सरकारी कर्मचारियों को टारगेट कर शहर के नामी होटलों में भव्य पार्टियां आयोजित की। कॉन्फ्रेंस के नाम पर आयोजित इन पार्टियों में लुभावनी स्कीम बताई गई। लोगों को बताया गया कि 50 प्रतिशत राशि वे कंपनी की स्कीम में इन्वेस्ट करेंगे तो उनके लोन की पूरी राशि कंपनी अदा करेगी। साथ ही कर्मचारियों को लाखों रुपए का मुनाफा मिलेगा।

निजी खाते में जमा कराई रकम

RV ग्रुप ने दफ्तर में फॉर्म भरवाए, हस्ताक्षर लिए और ठगी के शिकार लोगों का लाखों रुपए का पर्सनल लोन अलग-अलग बैंकों से फाइनेंस हो गया। इसमें आधी रकम कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर निजी खातों में जमा कराई गई।

ये भी पढ़ें : Mandla में फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, महिलाओं का लूट लिया 'सुखचेन', पुलिस जांच में जुटी

दस्तावेजों में फर्जी दस्तखत

कर्मचारियों के बैंक जाए बिना ही उनका दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा के दस्तावेज तैयार हो गए। आरोप है कि बैंक के दस्तावेजों में नकली हस्ताक्षर भी किए गए। इन्वेस्टमेंट करने वालों को गारंटी के तौर पर चेक भी दिए गए, जिसमें हस्ताक्षर ही फर्जी हैं।


नोटिस आने लगे तो हुआ ठगी का खुलासा

RV ग्रुप ने वादा किया था कि लोन की पूरी रकम वे जमा करेंगे। लेकिन जब सरकारी कर्मचारियों को किश्त जमा करने और वसूली के नोटिस आने लगे तो उन्हें ठगी का पता चला। इसी तर्ज पर रायपुर, कांकेर में भी सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। दोनों जगह कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें: डेढ़ साल से शस्त्र लाइसेंस के 5 हजार आवेदन पेंडिंग, सूबे में गन कल्चर नहीं चाहती मोहन सरकार

पुलिस ने दर्ज की FIR

गांधीनगर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठगी के शिकार अन्य लोगों के सामने आने पर ठगी की रकम बढ़ सकती है।



Tags:
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब