ips आनंद छाबड़ा के 8 करोड़ के 2 फ्लैट से होती है 74 लाख की सालाना कमाई

Arun Tiwari | Apr 21, 2025, 15:15 IST
IPS Anand Chhabra's flats worth 8 crores earn 74 lakh rupees annually The IPS officers on whom CBI raided are owners of crores the sootr
छत्तीसगढ़ के आईपीएस ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया है। महादेव सट्टा एप मामले में जिन आईपीएस के यहां सीबीआई का छापा पड़ा था वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। आईजी आनंद छाबड़ा के पास गुड़गांव में 8 करोड़ से ज्यादा की कीमत के दो फ्लैट हैं।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के आईपीएस ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया है। महादेव सट्टा एप मामले में जिन आईपीएस के यहां सीबीआई का छापा पड़ा था वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। आईजी आनंद छाबड़ा के पास गुड़गांव में 8 करोड़ से ज्यादा की कीमत के दो फ्लैट हैं। इन फ्लैट के किराए से उनको सालाना 74 लाख रुपए की कमाई होती है। आरिफ शेख के पास दो करोड़ से ज्यादा तो प्रशांत अग्रवाल के पास एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। आईपीएस अभिषेक पल्लव के पास न घर है और न ही एक इंच जमीन। आइए आपको बताते हैं उन आईपीएस की संपत्ति बताते है जिन पर सीबीआई का छापा पड़ा था।



ips आनंद छाबड़ा

आनंद छाबड़ा 2001 बैच के आईपीएस हैं।


उन पर 8 करोड़ 88 लाख की प्रॉपर्टी है। इतना ही नहीं उनकी प्रॉपर्टी से सालाना 74 लाख रुपए की इनकम होती है।


आईजी आनंद छाबरा के पास गुड़गांव में फ्लैट है जिसको उन्होंने 2 करोड़ 42 लाख में खरीदा था। यह फ्लैट उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है। इस फ्लैट से उनको सालाना 27 लाख रुपए की इनकम होती है।


गुड़गांव में उनके पास एक और फ्लैट है जिसकी कीमत 6 करोड़ 30 लाख है। यह भी उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है। इस फ्लैट से उनको


सालाना 47 लाख रुपए की कमाई होती है।


एक फ्लैट उनके पास रायपुर में भी है। इसको उन्होंने 2017 में 16 लाख 39 हजार रुपए में खरीदा था। यह भी संयुक्त रुप से उनके और पत्नी के नाम है।



ips आरिफ शेख

आरिफ शेख 2005 बैच के आईपीएस हैं। उनके पास 2 करोड़ 8 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है।


आईजी आरिफ शेख के पास नया रायपुर में 85 लाख का घर है जिसका प्लॉट एरिया 3100 वर्गफीट है। यह संयुक्त रुप से उनके और पत्नी के नाम है।


उनके पास धमतरी में 10 लाख की 0.16 हेक्टेयर, आरंग में 3 लाख की 0.0800 हेक्टेयर,आरंग में ही 60 लाख की 2.64 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि और बिलासपुर में 50 लाख की 2.18 हेक्टेयर जमीन है। इन जमीनों में उनकी पत्नी की संयुक्त हिस्सेदारी है।



ips प्रशांत अग्रवाल

प्रशांत अग्रवाल 2008 बैच के आईपीएस हैं।


उनके पास 1 करोड़ 3 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है।


उनके पास सूरजपुर में 18 लाख का घर है।


सूरजपुर में एक और घर है जो माता के नाम पर है इसकी कीमत 15 लाख रुपए है।


सूरजपुर में ही 69 लाख 96 हजार रुपए की 2830 वर्गफीट की जमीन है जिस पर घर और दुकान है। इसका सालाना किराया 7 लाख 93 हजार रुपए आता है।



ips अभिषेक पल्लव

अभिषेक पल्लव 2013 बैच के आईपीएस हैं। वे वायरल रील के कारण हमेशा चर्चा में रहे हैं।


इनके पास न तो घर है और न ही एक इंच। इन्होंने अपने प्रॉपर्टी के ब्यौरे में सब जगह निल लिखा है।



Chhattsgarh News | Cg | cg IPS | chhattisgarh ips | IPS Property Disclosure | आईपीएस संपत्ति का ब्योरा | छत्तीसगढ़ आईपीएस अफसर



Tags:
  • cg IPS
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ आईपीएस अफसर
  • Chhattsgarh News
  • Cg
  • आईपीएस
  • chhattisgarh ips
  • आईपीएस संपत्ति का ब्योरा
  • IPS Property Disclosure