रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: केके लाइन पर फिर शुरू हुई पैसेंजर ट्रेनें,महीनों की परेशानी खत्म

Harrison Masih | Jul 30, 2025, 19:00 IST
Share
jagdalpur-train-service-resumes-landslide-concerns the sootr
jagdalpur-train-service-resumes-landslide-concerns the sootr

एक महीने के लंबे इंतजार के बाद जगदलपुर क्षेत्र की केके रेल लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। यह सेवा भू-स्खलन की आशंका के चलते 2 जुलाई से बंद थी।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 'द सूत्र' द्वारा करीब एक महीने से बंद पड़ी केके रेल लाइन का मुद्दा उठाए जाने के बाद अब यात्री ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। यह वही रेल मार्ग है जहाँ 2 जुलाई को मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच भूस्खलन की आशंका को देखते हुए रेलवे ने यात्री ट्रेनों को एहतियातन बंद कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें... रेलवे ने जारी किया नई ट्रेनों का शेड्यूल... 25 लाख यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों को हुई परेशानी

रेलवे ने एक हफ्ते के भीतर ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ियों का संचालन तो बहाल कर दिया था, लेकिन यात्री सेवाएं अटकी रही थीं। इससे किरंदुल, मलकानगिरी, कोरापुट, जगदलपुर, विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर जैसे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

जनता और राजनीतिक दबाव बना बदलाव की वजह

इस मुद्दे को कई स्थानीय मीडिया संस्थानों, खासकर 'द सूत्र' ने प्रमुखता से उठाया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी इस मामले पर आक्रामक रुख अपनाते हुए जगदलपुर स्टेशन मास्टर के कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 7 दिनों में सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो रेल रोको आंदोलन होगा और मालगाड़ियों का संचालन रोका जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... रेलवे ने उठाया ठोस कदम... हाईटेक कैमरों से लैस रहेंगी ट्रेनों की बोगियां

Jagdalpur train service

जनता के दबाव और कांग्रेस की चेतावनियों के बाद रेलवे को यात्री सेवाएं बहाल करनी पड़ीं।

बहाल की गई प्रमुख यात्री ट्रेन सेवाएं:

  • विशाखापट्टनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस
  • किरंदुल–विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस
  • विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर
  • किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर
  • हावड़ा–जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस
  • भुवनेश्वर–जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस
  • राउरकेला–जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये खबर भी पढ़ें... इंजन से लेकर कोच तक हर जगह रेलवे की नजर, देश की सभी ट्रेनों के हर कोच में लगेंगे सीसीटीवी

केके रेललाइन KK rail line train service

  • एक महीने बाद सेवाएं शुरू
    केके रेल लाइन पर 2 जुलाई से बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाएं अब फिर से बहाल कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
  • भू-स्खलन की आशंका थी कारण
    मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशन के बीच भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए रेलवे ने एहतियातन यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनें रोकी थीं।
  • जनता और कांग्रेस का दबाव
    कांग्रेस ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और ‘रेल रोको’ आंदोलन की चेतावनी दी, जिससे प्रशासन हरकत में आया।
  • प्रमुख ट्रेनें फिर से चालू
    विशाखापट्टनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, हिराखंड एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख यात्री ट्रेनें अब सामान्य रूप से चलेंगी।
  • 31 जुलाई को विशेष बदलाव
    31 जुलाई को किरंदुल से चलने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम तक जाएगी, जबकि उस दिन ट्रेन संख्या 58502 रद्द रहेगी।
केके लाइन पर पैसेंजर ट्रेनें शुरू जगदलपुर ट्रेन सेवा

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से मुंबई-हावड़ा के लिए दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, वंदे भारत से रांची-जबलपुर की यात्रा होगी आसान

रेलवे से मिली विशेष जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को किरंदुल से विशाखापट्टनम तक एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जबकि उस दिन रेगुलर ट्रेन संख्या 58502 रद्द रहेगी। इस फैसले से हजारों यात्रियों को राहत मिली है और क्षेत्र में रेल यात्रा एक बार फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

FAQ

  1. केके रेल लाइन पर ट्रेन सेवा क्यों बंद की गई थी?
    2 जुलाई को मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच भू-स्खलन की आशंका के चलते रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया था।
  2. यात्री ट्रेन सेवाएं कब से फिर से शुरू हुई हैं?
    लगभग एक महीने के बाद, जुलाई के अंतिम सप्ताह से केके रेल लाइन पर यात्री ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
  3. कौन-कौन सी प्रमुख ट्रेन सेवाएं बहाल की गई हैं?
    विशाखापट्टनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, हिराखंड एक्सप्रेस, राउरकेला–जगदलपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों की सेवा बहाल की गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • केके लाइन पर पैसेंजर ट्रेनें शुरू
  • जगदलपुर ट्रेन सेवा
  • केके रेललाइन
  • KK rail line train service
  • Jagdalpur train service
जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में EPFO का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग
भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई

By Ashish Bhardwaj

भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई
पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!

By Umeshwari Baghel

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!
कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल

By Neel Tiwari

कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल
राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड
MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?

By Atul Dwivedi

MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?