जग्गी हत्याकांड : ढेबर ने सुप्रीम कोर्ट से ली मोहलत, आज किया सरेंडर

Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2024, 18:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छ्त्तीसगढ़ में हत्या की साजिश रचने के आरोप में तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को भी सीबीआई ने अरेस्ट किया था। अमित जोगी को इस आरोप में कुछ साल जेल में रहना पड़ा था, लेकिन सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने अमित को बरी कर दिया था...

शिव शंकर सारथी, RAIPUR. राम अवतार जग्गी हत्याकांड ( Jaggi murder case ) में हत्या के आरोपी यायहा ढेबर ने सरेंडर कर दिया है। आज ADJ पंकज कुमार की अदालत में सरेंडर किया। NCP के नेता राम अवतार जग्गी की हत्या की जांच सीबीआई ने की थी। यह हत्याकांड छत्तीसगढ़ की राजनीति में पहली राजनीतिक हत्या के रूप में दर्ज है। हत्या की साजिश रचने के आरोप में तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को भी सीबीआई ने अरेस्ट किया था। अमित जोगी को इस आरोप में कुछ साल जेल में रहना पड़ा था, लेकिन सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने अमित जोगी को बरी कर दिया था।

कितने लोगों को हुई थी सजा?

हत्या की साजिश, हत्या और हत्या के सुबूत मिटाने जैसे आरोपों में 31 में से 30 लोगों को सजा हुई। यह हत्या 4 जून 2003 को हुई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक टीआई एक सीएसपी और क्राइम ब्रांच के अफसर को हत्या के सुबूत मिटाने के आरोप में सजा हुई है। यह हत्या मौदाहा पारा थाने के चंद कदमों की दूरी पर हुई थी। थाना प्रभारी वीके पाण्डेय ने सही विवेचना करने के बजाय अपने सीएसपी अमरीक सिंह गिल और क्राइम ब्रांच के अफसर सीके त्रिवेदी के साथ मिलकर बिहार से फर्जी शूटर पकड़े।

ये खबर भी पढ़ें...

Naxal Encounter : अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरा, महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़

सीबीआई को मदद क्यों मिली?

NCP के नेता राम अवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने नामजद FIR करवा दी हत्या के फौरन बाद। जब राज्य सरकार (मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, बीजेपी ) ने केंद्र को पत्र लिखा, तब जांच करने सीबीआई राज्य में आई। तब तक राज्य की पुलिस, बिहार से फर्जी शूटर अदालत में पेश कर चुकी थी। सीबीआई ने नामजद FIR को जांच का आधार बनाया। इस आधार से यह पता चला कि आखिर हत्या की साजिश किसने रची, हत्या किन-किन लोगों ने की और किन-किन लोगों ने हत्या के सुबूत मिटाए।

21 सालों में क्या-क्या हुआ?

हत्या के समय मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी अब इस दुनिया में नहीं हैं। सीबीआई जांच के पत्र लिखने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर हैं। हत्या की साजिश रचने के आरोपी अमित जोगी का पॉलिटिकल कैरियर अवसान में है। जबकि पिता के राजनीतिक उत्थान के लिए अमित जोगी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी। शूटर चिमन सिंह अदालत में सरेंडर कर चुके हैं। सीबीआई की विशेष अदालत, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के बाद सतीश जग्गी सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग लड़ेंगे।

Tags:
  • Jaggi Murder Case
  • जग्गी हत्याकांड
  • ढेबर
  • ढेबर ने सरेंडर कर दिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई