छत्तीसगढ़ कोल मामले में जेल में बंद आरोपियों से होगी पूछताछ, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी मुश्किलें बढ़ीं !

Rahul Garhwal | Published:
Share
छत्तीसगढ़ कोल मामले में जेल में बंद आरोपियों से होगी पूछताछ, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी मुश्किलें बढ़ीं !
छत्तीसगढ़ कोल मामले में जेल में बंद आरोपियों से होगी पूछताछ, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी मुश्किलें बढ़ीं !

छत्तीसगढ़ कोल मामले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ होगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष की भी मुश्किलें बढ़ीं।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले जेल में बंद आरोपियों से प्रवर्तन निदेशालय फिर से पूछताछ करने वाली है। इसको लेकर ईडी की एप्लीकेशन मंजूर कर ली गई है। ईडी ने रायपुर के विशेष कोर्ट में जेल में बंद कोल मामले के आरोपियों से फिर से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी, इसके बाद कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए आगामी 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक पूछताछ करने की अनुमति दे दी है।

MLA देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में शनिवार को रायपुर के विशेष न्यायालय में सुनवाई की गई। इसमें विधायक देवेंद्र यादव अग्रिम जमानत याचिका पर भी फैसला लिया गया है। बचाव पक्ष की लगभग 2 घंटे से ज्यादा की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें ?

कोल घोटाला मामले में ईडी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल की तलाश में भी है। ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने कई बार रामगोपाल अग्रवाल को समंस जारी किए हैं। इसके साथ-साथ वे जहां-जहां पाए जा सकते हैं। वहां-वहां अथॉरिटीज ने खोज खबर ली है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद ली गई है, लेकिन राम गोपाल अग्रवाल अपीयर नहीं हो रहे थे। इसलिए एक गैर-जमानती वारंट जारी करवाने के लिए पत्र प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिया गया है। हालांकि कोर्ट ने इस आवेदन को निरस्त कर दिया है। डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने कहा है कि आपके पास पावर है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आप आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।

कोर्ट से जमानती वारंट और नोटिस जारी

कोल घोटाला मामले में 4 अभियुक्तों की तरफ से उनके एडवोकेट ने गैर-हाजिरी का आवेदन लगाए थे, लेकिन उसे अस्वीकार करते हुए विशेष कोर्ट ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, राम प्रताप सिंह और अनुराग चौरसिया पर 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया है। वहीं जिन 6 अभियुक्तों को समंस या नोटिस की तामीली नहीं हो पाई है। उन्हें फिर से नोटिस जारी किया गया है। इनमें पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, नारायण साहू, नवनीत तिवारी, पीयूष साहू, मनीष उपाध्याय, रजनीकांत तिवारी के नाम शामिल हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh Coal Scam
  • Coal Scam accused in jail
  • Congress Treasurer Chhattisgarh
  • ED will interrogate
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • कोयला घोटाला जेल में बंद आरोपी
  • कांग्रेस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़
  • ईडी करेगी पूछताछ
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी