CG loksabha election result 2024 : जांजगीर चांपा से BJP की कमलेश जांगड़े 60 हजार वोट से जीतीं

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 15:54 IST
Share
CG loksabha election result 2024 kamlesh jangde
Janjgir-Champa Lok Sabha Seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। यहां बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी की महिला प्रत्याशी ने डहरिया को 60 हजार वोट से हरा दिया है।

Janjgir-Champa Lok Sabha Seat Election Result 2024 : जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में भी बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। जांजगीर- चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी की कमलेश जांगड़े जीतीं हैं। बीजेपी की महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की जांजगीर- चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 59 हजार वोट से आगे है। चुनाव के साढ़े तीन बजे के डाटा के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को 4 लाख 98 हजार 571 मत मिले है, जबकि कांग्रेस के डॉ. शिवकुमार डहरिया को 4 लाख 38 हजार 598 वोट प्राप्त हुए।

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट एससी के लिए आरक्षित है। जांजगीर-चांपा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती है। 2023 के विधानसभा चुनावों में यह सभी सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। जांजगीर-चांपा के अंतर्गत अकालतरा, जांजगीर-चांपा, शक्ति, चंद्रपुर, जैजयपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल विधानसभा आती हैं। जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 20,56,047 मतदाता हैं। इनमें से 13,89,012 ने वोटिंग की थी। जांजगीर-चांपा में वोटिंग परसेंट 67.56 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

जांजगीर-चांपा से भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश जांगड़े को चुनावी मैदान में उतारा था। वे पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। वर्तमान में वे सक्ती में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। कांग्रेस की तरफ से जांजगीर-चांपा में डॉ. शिवकुमार डहरिया ने चुनाव लड़ा था। वे 3 बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। शिवकुमार डहरिया पूर्व मंत्री भी हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें लोकसभा में मौका दिया था। हालांकि 2009 में भी वे लोकसभा का चुनाव इसी सीट से लड़ चुके हैं। इसमें उनकी हार हुई थी।

साल जीत वोट मार्जिन

2024 कमलेश जांगड़े (बीजेपी) 60, 000

2019 गुहा राम अजगल्ले (बीजेपी) 83,255

2014 कमला देवी पाटले (बीजेपी) 1,74,961

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Janjgir Champa Lok Sabha seat result | Kamlesh Jangade | Shivkumar Dahriya

Tags:
  • शिवकुमार डहरिया
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट
  • Janjgir Champa Lok Sabha seat result
  • बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े
  • Kamlesh Jangade
  • Shivkumar Dahriya
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं