जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, 5 सीटों पर नामों की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ेगा ?

Rahul Garhwal | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, 5 सीटों पर नामों की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ेगा ?
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, 5 सीटों पर नामों की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ेगा ?

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। जानिए किसे कहां से टिकट मिला...

WhatsApp Image 2023-10-26 at 12.59.35 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-26 at 12.59.35 PM.jpeg

इन्हें मिला टिकट

  • सामरी - प्रभा बेला मरकाम
  • लोरमी - सागर सिंह बैस
  • मुंगेली - डॉ. सरिता भारद्वाज
  • जांजगीर चांपा - रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज)
  • महासमुंद - राशि महिलांग
JCCJ ने इन पर जताया भरोसा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस में शामिल होने वाले सागर सिंह बैस को लोरमी से टिकट दिया गया है। लोरमी से सागर सिंह मजबूत नाम हैं, वे कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे, कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो वे छजका से टिकट ले आए। मुंगेली सतनाम बाहुल्य सीट है। डॉ. सरिता भारद्वाज कांग्रेस से टिकट की दावेदार थीं और पेशे से शिक्षिका हैं। इसके अलावा सामरी से प्रभा बेला मरकाम, जांजगीर-चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग को टिकट दी गई है।

रायगढ़ से प्रत्याशी बनेंगी मधुबाई किन्नर

मधुबाई किन्नर ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी में शामिल हो गई हैं। जिसके बाद कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इस बार 90 विधानसभा सीटों में एक सीट ऐसी भी रहने वाली है जहां पर किन्नर चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि मधुभाई किन्नर पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं, मगर इस बार मधुबाई ने जनता कांग्रेस जोगी के बैनर तले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार देर शाम जनता कांग्रेस (JCCJ) की सदस्यता ली है।

महापौर भी रह चुकी हैं मधुबाई

बताया जा रहा है कि इस बार मधुबाई किन्नर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के सामने ताल ठोकते नजर आएंगी। वहीं रायगढ़ की पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर रायगढ़ से महापौर बनी थीं। इस बार रायगढ़ में कांग्रेस ने फिर से प्रकाश नायक को टिकट दी है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने ओपी चौधरी को चुनावी रण में उतारा है।

ये खबर भी पढ़िए..

अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट, धरसीवां में छाया वर्मा, अनुज शर्मा को टक्कर देंगे अमित बघेल

अब तक 32 नामों का ऐलान

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने उम्मीदवारों की 3 लिस्ट अब तक जारी की है। जिसमें पहली लिस्ट में 16 प्रत्याशियों के नाम, दूसरी लिस्ट में 11 और अब तीसरी लिस्ट में 5 नामों का ऐलान हो चुका है। इस तरह कुल 32 प्रत्याशी जेसीसीजे ने चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • jccj third list released
  • candidates announced for 5 seats in Chhattisgarh
  • Amit Jogi
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तीसरी लिस्ट जारी
  • छत्तीसगढ़ में 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
  • अमित जोगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज