छत्तीसगढ़ में झारखंड की महिला से बलात्कार के बाद किया मर्डर, पत्थर से कुचला चेहरा... फिर घोंट दिया गला
Kanak Durga Jha | Sept 22, 2024, 11:24 IST
jharkhand woman raped then murdered in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जशपुर जिले में झारखंड की महिला के साथ बलात्कार के बाद बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी गई।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जशपुर जिले में झारखंड की महिला के साथ बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के बॉयफ्रेंड ने पहले रेप किया फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की जान ले ली। बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा फिर महिला के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद महिला का गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी और उसके दोस्त ने महिला की लाश को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जंगल के नाले के किनारे गड्ढे से 30 साल की एक महिला की लाश मिली। महिला का शव खून से लथपथ था और चेहरा कुचला हुआ था। इससे यह स्पष्ट हो रहा था कि महिला का कत्ल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान यह जानकारी मिली कि महिला झारखंड की रहने वाली है।
महिला शादीशुदा थी और यहां अकेले रहकर मजदूरी करती थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में महिला से रेप, मारपीट और गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या की एफआईआर दर्ज की। मामले में जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कि तो पता चला कि 17 सितंबर की रात एक बाइक पर 2 युवक महिला के घर पहुंचे थे।
दोनों ही देर रात तक महिला के घर में रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र मिंज (उम्र - 30 साल) और संजय राम भगत (उम्र - 30 साल) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला से उसका अफेयर चल रहा था। वारदात के दिन वह जशपुर के कोर्ट में पेशी के लिए आया था। उसके साथ उसका साथी संजय राम भी था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर मिलने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान महिला गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई थी। रात करीब साढ़े 9 बजे लौटी तब तक दोनों आरोपी शराब पीकर नशे में धुत थे। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेन्द्र मिंज ने महिला से रेप किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने बताया कि महिला का कोई पुराना केस था। उसके लिए वह 4 हजार रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ता चला गया।
इस पर दोनों आरोपियों ने महिला को मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल किनारे ठिकाने लगा दिया था। मामले में पुलिस ने सोगड़ा गांव निवासी राजेन्द्र मिंज और कपरोल गांव निवासी संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। वहीं लाश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड की थी महिला
महिला शादीशुदा थी और यहां अकेले रहकर मजदूरी करती थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में महिला से रेप, मारपीट और गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या की एफआईआर दर्ज की। मामले में जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कि तो पता चला कि 17 सितंबर की रात एक बाइक पर 2 युवक महिला के घर पहुंचे थे।
दोनों ही देर रात तक महिला के घर में रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र मिंज (उम्र - 30 साल) और संजय राम भगत (उम्र - 30 साल) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला से उसका अफेयर चल रहा था। वारदात के दिन वह जशपुर के कोर्ट में पेशी के लिए आया था। उसके साथ उसका साथी संजय राम भी था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर मिलने के लिए पहुंचे थे।
पैसे को लेकर हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या
इस पर दोनों आरोपियों ने महिला को मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल किनारे ठिकाने लगा दिया था। मामले में पुलिस ने सोगड़ा गांव निवासी राजेन्द्र मिंज और कपरोल गांव निवासी संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। वहीं लाश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari