सिंहदेव क्या राहुल गांधी से कहकर फिर रोक देंगे जोगी परिवार की एंट्री

Marut raj | Dec 19, 2024, 12:19 IST
Share
Jogi family party JCCJ merged with INC Congress the sootr
Jogi family party JCCJ merged with INC Congress the sootr

Jogi family's party JCCJ merged with INC Congress : रेणु जोगी ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कांग्रेस में शामिल होने और जेसीसीजे के विलय की इच्छा जताई है।

Jogi family's party JCCJ merged with INC Congress : पूर्व सीएम रहे दिवंगत नेता अजीत जोगी की बनाई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जोगी ) के कांग्रेस में विलय को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पार्टी की सुप्रीमो रेणु जोगी ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कांग्रेस में शामिल होने और जेसीसीजे के विलय की इच्छा जताई है। हालांकि, पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव इस पहल के पक्ष में नहीं हैं।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

राजनीति में 1 प्लस 1 नहीं होता, माइनस भी हो जाता है

टीएस सिंहदेव ने कहा कि वापसी एक अलग बात है। उन्हें स्थान क्या दिया जाए यह अलग बात है। सोच समझकर वापसी होनी चाहिए। जिस क्षेत्र के वे हैं, वहां के नेताओं की सहमति होनी चाहिए। सहमति नहीं है, तो राजनीति में वन प्लस वन नहीं होता। माइनस भी हो जाता है। यदि उन्हें जोड़ा जाता है, तो जो पुराने काम कर रहे हैं, उनके आगे न रखा जाए।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

जेसीसी बनने से कांग्रेस सत्ता में आई

सिंहदेव ने कहा कि, जेसीसी बनने से कांग्रेस सत्ता में आई। मेरा यह मानना है कि जोगी और उनके साथियों का एक अंदरूनी तालमेल रमन सिंह से था कि हम या तो आप। यह मेरा राजनीति विश्लेषण है। अजीत जोगी जेसीसी के गठन के बाद भी कांग्रेस में वापस आना चाहते थे।

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

राहुल गांधी से बात हुई तो मैंने कहा था कि बिना उनके एक चुनाव देख लेते हैं। मेरा मानना था कि उनके फिर से आने में तालमेल नहीं बैठ पाएगा। फिर खींचतान होगी।

सिंहदेव ने कहा कि आंकड़े स्पष्ट दिखाएंगे कि जितने वोट जोगी जी ले गए, उतने वोट बीजेपी के कम हुए। मेरा यह मानना है कि जोगी कांग्रेस का बनना कांग्रेस के लिए लाभदायक हुआ।

पुलिस भर्ती फिजिकल में फर्जीवाड़ा,सिलेक्शन कराने 11 के 20 नंबर किए,FIR

इसलिए चल रही विलय की चर्चा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस में वापसी के लिए मिल रहे आवेदनों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाई है। यह भी चर्चा है कि जेसीसी का विलय कांग्रेस में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जेसीसी के प्रमुख नेता अमित जोगी और रेणु जोगी ने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की है।

अंतागढ़ उपचुनाव के बाद छोड़ी कांग्रेस

साल 2014 में हुए बस्तर के अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाने के लिए कथित सौदेबाजी का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें अजीत और अमित जोगी के शामिल होने के आरोप लगे थे।

इसके बाद साल 2016 में कांग्रेस ने अमित जोगी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, जबकि अजीत जोगी को नोटिस दिया गया था। इसके बाद अजीत और अमित जोगी ने नई पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी।

Tags:
  • टीएस सिंहदेव
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • अमित जोगी
  • आजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी
  • छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं