मध्य प्रदेश की कार से छत्तीसगढ़ में पकड़ा 500-500 के नोटों का जखीरा
Marut raj | Oct 11, 2024, 19:52 IST
Kabirdham police caught a car full of notes coming from Madhya Pradesh during checking the sootr
Kabirdham police : आरोपियों ने अपना नाम गगन जैन, अमन जैन और नवनीत ठाकुर बताया है। गाड़ी का नंबर एमपी 51 सीए 9891 है। पुलिस ने रकम और गाड़ी फिलहाल जब्त कर ली है।
Kabirdham police : छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक कार से 500-500 रुपए की गड्डियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई कबीरधाम जिले में की गई है। आरोपियों के पास बरामद की गई रकम को लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे। आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में यह भी नहीं बता सके कि इस रकम को उन्हें किसने उपलब्ध कराया है।
जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले में बाना चिल्ली में आबकारी की चेकपोस्ट है। इस चेकपोस्ट के पास पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। इस कार में तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस की ओर से कार रोके जाने पर ये लोग सकपका गए। पुलिस ने इनकी कार की डिग्गी चेक की तो उसमें 500-500 रुपए की गड्डियां अलग-अलग थैलियों में भरी हुई थीं। डिग्गी में 455 गड्डियां पुलिस को मिली हैं। चेकिंग अमले को जब नोटों की गड्डियां गिनने में लगाया तो ये राशि दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए निकली।
आरोपियों ने अपना नाम गगन जैन, अमन जैन और नवनीत ठाकुर बताया है। पुलिस की ओर से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि इस राशि को रायपुर में एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लाया गया है। हालांकि, आरोपी ये नहीं बता रहे थे कि इस राशि को किसने उन्हें उपलब्ध कराया है। गाड़ी का नंबर एमपी 51 सीए 9891 है। पुलिस ने रकम जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले राजधानी रायपुरम में पुलिस ने करीब एक टन चांदी जब्त की थी। चांदी को लोडिंग ऑटो छोटा हाथी में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को किसी ने खबर दी थी कि बड़ी मात्रा में चांदी को राजधानी में खपाने के लिए लाया गया है।
इस टिप पर पुलिस ने संदिग्ध लोडिंग ऑटो को रोक तो उसमें से चांदी के कार्टन बरामद किए गए थे। इस चांदी का बाजार मूल्य 9 करोड़ रुपए से अधिक था।
दो करोड़ 27 लाख से ज्यादा की रकम
पुलिस ने रकम जब्त की
एक टन चांदी भी पकड़ी जा चुक है
इस टिप पर पुलिस ने संदिग्ध लोडिंग ऑटो को रोक तो उसमें से चांदी के कार्टन बरामद किए गए थे। इस चांदी का बाजार मूल्य 9 करोड़ रुपए से अधिक था।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari