कांकेर में दो अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, आदिवासी समाज मोर्चा खोलने की तैयारी में
Harrison Masih | Published:
kanker-pakhanjur-2-bangladeshi-arrested-tribal-society the sootr
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में दो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने वीजा जब्त कर उन्हें जेल भेजा।
Kanker Two Bangladeshis arrested: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में प्रशासन ने दो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब दोनों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसीलदार को गुमराह करने का प्रयास किया। दोनों आरोपी, प्रशांत बैरागी और उनके पुत्र सुकृति बैरागी, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ग्राम पीव्ही 127, अनुपपुर तहसील पखांजूर में रह रहे थे। पुलिस ने उनके वीजा जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिक घुसपैठियों पर नकेल कसने की सुस्त कार्रवाई
सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा कि पखांजूर क्षेत्र लंबे समय से अवैध रूप से बांग्लादेशियों के रहने का मुद्दा उठाता आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों की सख्त जांच और कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में संलिप्त अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ी न हो।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ से पहली बार 30 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट,भेजे गए गुवाहाटी
जांच में सामने आया कि प्रशांत बैरागी और उनके पुत्र सुकृति बैरागी ने वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रहना जारी रखा। इस दौरान प्रशांत बैरागी ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करने वाली गलत जानकारी और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिससे उनके अवैध निवास का खुलासा हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में पकड़े गए 10 अवैध नागरिकों को बांग्लादेश वापस भेजेगी सरकार,केंद्र से मिली मंजूरी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बर्खास्त बीएड शिक्षकों के समायोजन को ठहराया सही,याचिका खारिज
दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। उनके वीजा जब्त कर दिए गए। मामले की आगे की जांच जारी है और संभावित रूप से अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पखांजूर क्षेत्र में अवैध निवासियों के मुद्दे पर अब आदिवासी समाज मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है। यह मामला स्थानीय प्रशासन और समाज के लिए संवेदनशील और गंभीर माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिक घुसपैठियों पर नकेल कसने की सुस्त कार्रवाई
आदिवासी समाज का विरोध
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ से पहली बार 30 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट,भेजे गए गुवाहाटी
गिरफ्तारी का विवरण
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में पकड़े गए 10 अवैध नागरिकों को बांग्लादेश वापस भेजेगी सरकार,केंद्र से मिली मंजूरी
पखांजूर में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार: ऐसे हुआ खुलासा
|
प्रशासन की कार्रवाई
FAQ
- पखांजूर में बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी क्यों हुई?
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में दो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने उनके वीजा जब्त कर उन्हें जेल भेजा। - गिरफ्तार बांग्लादेशी कौन हैं,उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
गिरफ्तार बांग्लादेशी हैं प्रशांत बैरागी और उनके पुत्र सुकृति बैरागी। उनके खिलाफ वीजा जब्त और जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। - आदिवासी समाज का पखांजूर मामले में क्या रुख है?
सर्व आदिवासी समाज ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोलने की तैयारी की है। उनका कहना है कि प्रशासन को अवैध निवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संलिप्त अधिकारियों की जांच करनी चाहिए।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari