छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नकेल कसने की सुस्त कार्रवाई
Krishna Kumar Sikander | May 30, 2025, 14:18 IST
Slow action to crack down on illegal Bangladeshi intruders in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़, विशेष रूप से रायपुर, में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी लंबे समय से चिंता का विषय रही है, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी है। पुलिस के अनुसार, रायपुर में लगभग 20 हजार अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं।
छत्तीसगढ़, विशेष रूप से रायपुर, में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी लंबे समय से चिंता का विषय रही है, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी है। पुलिस के अनुसार, रायपुर में लगभग 20 हजार अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं। इन अवैध बांग्लादेशियों ने का मुख्य ठिकाना भाटागांव, अमलीडीह, राजेंद्र नगर, कुशालपुर, शिव कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर, पुराना धमतरी रोड, लालपुर और संतोषी नगर हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बसव राजू तो ट्रेलर था... अभी तो 15 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मारना बाकी है
आरोप है कि कांग्रेस शासनकाल में इन अवैध प्रवासियों को न केवल बसाया गया, बल्कि स्थानीय पार्षदों और छोटे-मोटे नेताओं ने पैसे लेकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। इन घुसपैठियों की मौजूदगी न केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी इनका जाल फैला हुआ है। पश्चिम बंगाल में भाषाई समानता के कारण इन्हें स्थानीय लोगों के बीच घुलमिल जाना आसान हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... अंबेडकर अस्पताल की अव्यवस्था पर हाई कोर्ट में बगलें झांकती रही सरकार
पुलिस के अनुसार, ये घुसपैठिए जुआ, सट्टा, नशा तस्करी और ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी जैसे अपराधों में लिप्त हैं, जिससे स्थानीय लोग आर्थिक संकट में फंस रहे हैं, जबकि घुसपैठिए मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी महिलाएं वेश्यावृत्ति और रील्स-ब्लॉग के जरिए कमाई कर रही हैं। कोलकाता के रेड लाइट एरिया में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी है, जो स्थानीय पहचान पत्रों की आड़ में अपनी पहचान छिपाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली लूटे गए बारूद से उड़ा सकते हैं सुरक्षाबलों की 100 बसें
छोटे-मोटे नेता और पार्षद कथित तौर पर इन अवैध प्रवासियों को आधार, वोटर और राशन कार्ड बनवाकर संरक्षण देते हैं। ये प्रवासी न केवल सामान्य कामकाज में भारतीय नागरिकों की तरह शामिल होते हैं, बल्कि कुछ को चियर्स गर्ल्स के रूप में पार्टियों, फार्म हाउस और सरकारी आयोजनों में भी भेजा जाता है। नेताओं के संरक्षण के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई मुश्किल हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कौड़ीकसा में आर्सेनिक युक्त पानी की जांच के लिए विशेष दल गठित
हाल ही में भिलाई पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें अभय शर्मा (चंदौली, यूपी) और शशि उपाध्याय शामिल हैं। पुलिस ने शशि के मकान से दो अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को भी पकड़ा। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद कई घुसपैठिए अपने आकाओं के ठिकानों पर छिप गए हैं और मामला शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।
1971 में बांग्लादेश के गठन के बाद से हिंदू शरणार्थियों के साथ-साथ रोजगार की तलाश में बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा जैसे सीमावर्ती राज्यों में इनका विरोध कई बार हिंसक रूप ले चुका है। स्थानीय लोग इन्हें मूल निवासियों के हक पर अतिक्रमण करने वाला मानते हैं और इन्हें वापस भेजने की मांग करते हैं।
पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक इनके संपर्कों और ठिकानों पर गहन छापेमारी नहीं होगी, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान मुश्किल है। केंद्र सरकार की अवैध प्रवासियों को नागरिकता देने की घोषणा के बाद इनकी संख्या में और इजाफा हुआ है। ऐसे में सख्त कार्रवाई और पारदर्शी जांच की जरूरत है ताकि इस जटिल समस्या से निपटा जा सके।
action | to crack down | illegal bangladeshi
ये खबर भी पढ़ें... बसव राजू तो ट्रेलर था... अभी तो 15 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मारना बाकी है
कांग्रेस शासन में मिला संरक्षण
ये खबर भी पढ़ें... अंबेडकर अस्पताल की अव्यवस्था पर हाई कोर्ट में बगलें झांकती रही सरकार
अवैध गतिविधियों में संलिप्तता
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली लूटे गए बारूद से उड़ा सकते हैं सुरक्षाबलों की 100 बसें
नेताओं का संरक्षण और दस्तावेजों का खेल
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कौड़ीकसा में आर्सेनिक युक्त पानी की जांच के लिए विशेष दल गठित
पुलिस की कार्रवाई और चुनौतियां
1971 से चली आ रही समस्या
सख्त कार्रवाई और पारदर्शी जांच जरूरी
action | to crack down | illegal bangladeshi
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava