कोरबा राइस स्कैम : आरटीआई से खुलासा, अफसरों ने बदली जांच रिपोर्ट
Aishwarya Dwivedi | Updated:
कोरबा-चावल-घोटाला-RTI-रिपोर्ट-में-बदलाव
कोरबा चावल घोटाले में रसूखदार अफसरों को बचाने के लिए मुख्य जांच रिपोर्ट में हेरफेर का खुलासा हुआ है। आरटीआई दस्तावेजों के अनुसार, स्पेशल टीम द्वारा दोषी पाए गए 4 जिला प्रबंधकों के नाम अंतिम सूची से गायब कर दिए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
चावल घोटाले की रिपोर्ट बदली
आरटीआई (RTI – Right to Information) कार्यकर्ता नरेश गढ़पाल ने इस गड़बड़ी को उजागर किया है। उन्हें मिले सरकारी दस्तावेजों से यह सनसनीखेज सच सामने आया है। घोटाला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने एक स्पेशल टीम बनाई थी। इस विशेष जांच टीम ने अपनी जांच में 12 लोगों को दोषी पाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने अंतिम रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन मुख्यालय के कई स्तरों से गुजरते हुए रिपोर्ट की सूरत ही बदल गई। सचिव की टेबल तक जो रिपोर्ट पहुंची, उसमें केवल 8 नाम थे। जांच टीम द्वारा दोषी पाए गए 4 जिला प्रबंधकों के नाम गायब थे।
ऐसे खेला गया आईडी का गलत खेल
इन अफसरों ने बालोद, बेमेतरा, जशपुर और सक्ती के निरीक्षकों की आईडी का इस्तेमाल किया। कोरबा से इन जिलों की दूरी बहुत अधिक है। इसके बावजूद वहां के निरीक्षकों की आईडी से चावल की जांच दिखाई गई। बिना किसी वास्तविक जांच के चावल की गुणवत्ता का फर्जी विश्लेषण किया गया। यह पूरी प्रक्रिया अवैध रूप से चावल उपार्जन के लिए अपनाई गई थी।
इन कर्मचारियों पर गिरी गाज
इसके साथ ही महेश्वर लाल सोनवानी, रविन्द्र मिंज, प्रणव महेश कुर्रे और मणीशंकर लहरे भी लपेटे में आए हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं तत्कालीन जिला प्रबंधक (कोरबा) प्रमोद जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्लेसमेंट कर्मी प्रकाश बरेठ को पूरी तरह से ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
खराब चावल को पास करने का नेक्सस
इस पूरे नेक्सस (Nexus – सांठगांठ) में बेमेतरा, बालोद, जशपुर और सक्ती के जिला प्रबंधकों की भूमिका भी संदिग्ध थी। सरकारी नोटशीट पर इन चारों जिला प्रबंधकों के नाम सह-आरोपी के रूप में दर्ज किए गए थे। लेकिन जब मुख्यालय से अंतिम रिपोर्ट तैयार हुई, तो ये चारों नाम गायब कर दिए गए। विभागीय अधिकारियों की इस कूटनीति और हेरफेर से अब पूरी जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में 800 करोड़ का पोषण आहार घोटाला, लोकायुक्त ने अफसरों को किया तलब
खाद घोटाला; मार्कफेड ने फर्टिलाइजर कंपनियों से ऊंची कीमत पर की खाद खरीदी
बस्तर पुलिस में सैलरी घोटाला : वेतन भुगतान में गड़बड़ी, तीन कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
By Harrison Masih
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
By Aman Vaishnav
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
By Arohi Raj
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
By Aman Vaishnav
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
By Arohi Raj