VVIP ड्यूटी में पुलिस बस से 2 युवकों की मौत, अब SP-DGP ऑफिस कुर्की के आदेश

Umeshwari Baghel | Sept 06, 2026, 21:58 IST
Share
SP-DGP ऑफिस कुर्की के आदेश
SP-DGP ऑफिस कुर्की के आदेश
SP-DGP ऑफिस कुर्की के आदेश

कोरबा में VVIP ड्यूटी के दौरान पुलिस मिनी बस की टक्कर से दो युवकों की मौत मामले में कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। 43.14 लाख रुपये मुआवजा नहीं मिलने पर एसपी और डीजीपी कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • VVIP ड्यूटी में गई पुलिस बस से दो युवकों की मौत
  • मुआवजा नहीं मिला तो कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
  • 43 लाख की राशि अटकी, अब SP-DGP दफ्तर पर कार्रवाई
  • बीमा खत्म बस से हादसा, परिवारों को नहीं मिली राहत
  • दो मौतों के मामले में कोर्ट ने कुर्की के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो युवकों की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं होने पर कोरबा एसपी और छत्तीसगढ़ डीजीपी कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए हैं। मामला साल 2023 में VVIP बंदोबस्त के दौरान हुई सड़क दुर्घटना से जुड़ा है।

पुलिस मिनी बस ने बाइक को मारी थी टक्कर

यह हादसा 27 सितंबर 2023 को रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ था। पिपरिया-पारपोड़ी मुख्य मार्ग पर शाम करीब 6:30 बजे पुलिस विभाग की मिनी बस और बाइक की टक्कर हुई थी। हादसे में बाइक चला रहे बैजनाथ कंवर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं उनके साथी रवि यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

बताया गया कि पुलिस की मिनी बस VVIP ड्यूटी के लिए तैनात थी। दुर्घटना के समय बस का बीमा भी खत्म हो चुका था। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी थी।

मृतकों के परिवारों ने मांगा था मुआवजा

हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारों ने आर्थिक सहायता के लिए कोरबा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में आवेदन लगाया था। बैजनाथ कंवर के मामले में उनकी पत्नी, माता-पिता और दो नाबालिग बच्चों ने दावा किया था। वहीं रवि यादव के परिवार की ओर से उनकी पत्नी और दो बच्चों ने मुआवजे की मांग की थी।

दोनों युवक जांजगीर-चांपा जिले के एक ही गांव हेडसपुर के रहने वाले थे। मामले की सुनवाई के बाद अधिकरण ने 14 जनवरी 2026 को फैसला सुनाया था।

कोर्ट ने तय की 43.14 लाख रुपये की राशि

अधिकरण ने बैजनाथ कंवर के परिवार को 26 लाख 9 हजार 200 रुपए देने का आदेश दिया। वहीं रवि यादव के परिवार के लिए 17 लाख 5 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति तय की गई। दोनों मामलों में कुल राशि 43 लाख 14 हजार 200 रुपए बनी। इस राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

कोर्ट ने दुर्घटना के लिए पुलिस बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार माना। वाहन डीजीपी छत्तीसगढ़ के नाम दर्ज था और उसका बीमा भी वैध नहीं था। इसी कारण एसपी और डीजीपी कार्यालय को भी मामले में पक्षकार बनाया गया।

पांच महीने बाद भी नहीं हुआ भुगतान

अधिकरण ने मुआवजा राशि जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया था। लेकिन आदेश के बाद पांच महीने से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी परिवारों को रकम नहीं मिल सकी। इसके बाद कोर्ट में राशि वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की गई। अब इसी प्रक्रिया के तहत कोरबा एसपी कार्यालय और छत्तीसगढ़ डीजीपी कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।

आय के आधार पर की गई थी मुआवजे की गणना

मृतकों की आय से जुड़े पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने पर श्रम आयुक्त कार्यालय के तय मानकों को आधार बनाया गया। दोनों की मासिक आय 11 हजार रुपए मानकर मुआवजे की गणना की गई। उम्र, भविष्य की आय और परिवार पर आर्थिक असर को ध्यान में रखते हुए राशि तय हुई। कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के हिस्से की राशि को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। बच्चों को यह रकम बालिग होने के बाद मिलेगी।

FAQ

  1. कोर्ट ने SP और DGP कार्यालय की कुर्की का आदेश क्यों दिया?
    मुआवजा राशि का भुगतान तय समय में नहीं होने के कारण कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
  2. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई थी?
    VVIP बंदोबस्त के दौरान हुई दुर्घटना में दो युवकों बैजनाथ कंवर और रवि यादव की मौत हुई थी।
  3. मृतकों के परिवार को कितनी मुआवजा राशि मिलनी है?
    कोर्ट ने दोनों परिवारों के लिए कुल 43 लाख 14 हजार 200 रुपए की क्षतिपूर्ति तय की है।

ये खबरें भी पढ़े...

श्रीनगर: पुलिस बस पर आतंकवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल

सोशल मीडिया की मामूली बहस बनी काल, कोरबा में युवक की हत्या से सनसनी

तेलंगाना ने बैराज पर छत्तीसगढ़ से मांगी NOC, मुआवजे का दिया भरोसा

छत्तीसगढ़ डीजीपी का आदेश: अब निजी सुरक्षा में तैनात नहीं होंगे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़ डीजीपी
  • संपत्ति कुर्क
  • मुआवजा
साड़ी पहनकर AK-47 चलाना एसपी अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, शस्त्र पूजन में हर्ष फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब

By VINAY VERMA

साड़ी पहनकर AK-47 चलाना एसपी अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, शस्त्र पूजन में हर्ष फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब
MP में गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर, रियूज्ड वाटर होगा अनिवार्य; भूमि विकास नियमों में भी बदलाव की तैयारी

By Amresh Kushwaha

MP में गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर, रियूज्ड वाटर होगा अनिवार्य; भूमि विकास नियमों में भी बदलाव की तैयारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

By Arun Tiwari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
दिल्ली के बीकानेर हाउस से रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाईं, प्रियंका-गहलोत ने उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

दिल्ली के बीकानेर हाउस से रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाईं, प्रियंका-गहलोत ने उठाए सवाल
संयम लोढ़ा को ही क्यों मिल रही धमकी? शूटरों की रेकी से विदेशी कॉल तक, 3 एंगल पर जांच

By Ashish Bhardwaj

संयम लोढ़ा को ही क्यों मिल रही धमकी? शूटरों की रेकी से विदेशी कॉल तक, 3 एंगल पर जांच
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी

By Sanjay Gupta

इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव

By Jageshwar prasad

दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव