अपनी ही स्कूल बस के चपेट में आई बच्ची, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Umeshwari Baghel | Sept 12, 2026, 16:44 IST
Share
अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आई बच्ची
अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आई बच्ची

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल जाने निकली दूसरी कक्षा की छात्रा प्रिंसि अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • स्कूल जाने निकली मासूम की बस हादसे में मौत
  • अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आई दूसरी कक्षा की छात्रा
  • बस में बैठने से पहले हुआ दर्दनाक हादसा, बच्ची ने तोड़ा दम
  • कोरिया में स्कूल बस से कुचलकर छात्रा की मौत, जांच शुरू
  • घर से स्कूल के लिए निकली बच्ची वापस नहीं लौटी
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जाने के लिए निकली दूसरी कक्षा की छात्रा अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह घटना सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती की है। मृतक छात्रा की पहचान प्रिंसि के रूप में हुई है। वह सोनहत के भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी।

बस में बैठने जा रही थी बच्ची, तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे प्रिंसि रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल बस का इंतजार कर रही थी और उसमें बैठने के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान अचानक वह बस की चपेट में आ गई।

हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़े...

स्कूल बस ने दो साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

बाड़मेर जिले में स्कूल बस हादसा, ट्रक की टक्कर से एक बच्चे की मौत, 20 घायल

IPS बस हादसा : बचने के लिए स्कूल सोसाइटी ने बनवाए फर्जी डॉक्यूमेंट्स, २ गिरफ्तार, ड्राइवर फरार

Anantnag Accident : खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बस हादसा
  • Accident
  • स्कूल बस
  • कोरिया
आरयूबी निर्माण: लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर ब्लॉक, 14 अक्टूबर को कई रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित, देखें लिस्ट

By Jageshwar prasad

आरयूबी निर्माण: लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर ब्लॉक, 14 अक्टूबर को कई रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित, देखें लिस्ट
चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज

By Sourabh Bhatnagar

चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज
बीकानेर में डॉक्टर-कांग्रेस नेता से हॉस्पिटल में मारपीट, महिला की मौत के बाद हुआ था हंगामा

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में डॉक्टर-कांग्रेस नेता से हॉस्पिटल में मारपीट, महिला की मौत के बाद हुआ था हंगामा
मंत्रालय में दो उप सचिवों की नई जिम्मेदारी तय, श्रीकान्त वर्मा को खनिज विभाग, अनुप्रिया मिश्रा को रोजगार विभाग का जिम्मा

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो उप सचिवों की नई जिम्मेदारी तय, श्रीकान्त वर्मा को खनिज विभाग, अनुप्रिया मिश्रा को रोजगार विभाग का जिम्मा
गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार

By Jageshwar prasad

गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार
सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा
वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब

By

वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब