पहले चरण की वोटिंग के बाद कुमारी शैलजा बोलीं- पूर्व सीएम रमन सिंह को घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आई

The Sootr CG | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
पहले चरण की वोटिंग के बाद कुमारी शैलजा बोलीं- पूर्व सीएम रमन सिंह को घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आई
पहले चरण की वोटिंग के बाद कुमारी शैलजा बोलीं- पूर्व सीएम रमन सिंह को घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आई

पहले चरण की वोटिंग के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका हैं। अब दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार ताकत झोंक दी है। पहले चरण के मतदान को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हम ज्यादा सीट लेकर आएंगे। साथ ही कुमारी शैलजा ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और बीजेपी पर निशाना साधा।

अपने काम के बूते चुनाव जीत रही कांग्रेस

प्रथम चरण के चुनाव के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया पर कुमारी शैलजा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आई। क्या कारण है कि मोदी जी को आकर अपनी गारंटी देनी पड़ती है, वरना 15 साल का अपना काम दिखाते। कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी को अपने लोकल नेताओं का काम दिखाना चाहिए, हम अपने काम के बूते पर ये चुनाव जीत रहे हैं। पहले चरण के मतदान के बेहतर परिणाम आने वाले हैं।

BJP की राजनीति झूठ और जुमले पर आधारित

बीजेपी के 20 में से 15 सीट जीतने के दावे पर कुमारी शैलजा ने कहा कि उन्हें असलियत पता है, वे लोगों के बीच में जाकर उन्हें झूठे सपने दिखाते हैं, जुमलेबाजी करते हैं। पहला चरण हो गया तो झूठा जश्न दिखाओ, बीजेपी की राजनीति झूठ और जुमले पर आधारित है। वे यही लेकर यह चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

एक-एक करके सारे राज्य खोती जा रही बीजेपी

पीएम मोदी के "30 टका भूपेश काका" वाले बयान पर कुमारी सैलजा ने कहा वे माननीय प्रधानमंत्री हैं, किस लेवल पर वे बात करते हैं, पहले वे जवाब तो दे इन्होंने क्या किया? जहां इसकी सरकार रही हैं, क्या कारण है कि बीजेपी एक-एक करके अपने सारे राज्य खोती जा रही है, क्या हुआ हिमाचल में? क्या हुआ कर्नाटक में और अब क्या होने जा रहा है मध्य प्रदेश में? एक-एक करके उनके राज्य जाते जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा रिपीट हो रही इसलिए वे घिसी-पिटी बात करते हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Chhattisgarh Congress in-charge Kumari Selja
  • Congress claims victory in Chhattisgarh
  • Kumari Selja targets BJP
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का दावा
  • कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच