Lok Sabha Election: मोदी-शाह, राहुल के बाद अब प्रियंका आएंगी छत्तीसगढ़

अब तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ चुके हैं। भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से उनके चुनाव क्षेत्र में आने का निवेदन किया था। प्रियंका गांधी ने उनका निवेदन मंजूर भी कर लिया है...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अरुण तिवारी, RAIPUR. आखिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मनुहार काम कर गई। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election ) के लिए प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आने को राजी हो गईं। अब तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ की बस्तर वो सीट है जहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यही सीट नक्सलियों का कोर एरिया है। यहां पर हमेशा से चुनाव चुनौतीपूर्ण रहे हैं। यह सीट कांग्रेस के पास है और बीजेपी इसे छीनना चाहती है। वहीं कांग्रेस इस सीट को बचाने में लगी हुई है। मोदी, शाह और राहुल गांधी इसी बस्तर सीट पर अपने चुनावी दौरे कर चुके हैं। अब बारी प्रियंका की है, लेकिन प्रियंका गांधी बस्तर नहीं आ रही हैं। तो फिर उनका दौरा कहां हो रहा है, आइए आपको बताते हैं।  

भूपेश की सीट पर आएंगी प्रियंका गांधी

भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेश की उम्मीदवारी के कारण यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। यह सीट भूपेश बघेल के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है क्योंकि वे हाल ही में पांच साल सूबे की सरकार के मुखिया रह चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी से यह तय हो गया है कि यह लोगों के लिए उनकी सरकार को पसंद या नापसंद करने के लिए मुहर लगाएंगे। भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से उनके चुनाव क्षेत्र में आने का निवेदन किया था। प्रियंका गांधी ने उनका निवेदन मंजूर किया और वे 21 अप्रैल को राजनांदगांव सीट पर प्रचार करने के लिए आ रही हैं। राजनांदगांव के अलावा वे कांग्रेस संसदीय सीट पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगी। 

दूसरे चरण में होगा राजनांद गांव का चुनाव

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को एक सीट बस्तर लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में राजनांदगांव के साथ दो अन्य सीटों पर महासमुंद और कांकेर में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में वोटिंग होगी। राहुल, प्रियंका के अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी दौरे भी होंगे।

भूपेश बघेल प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ Lok Sabha election