भिलाई से पटना तक फैला महादेव सट्टा नेटवर्क, 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 3 गिरफ्तार
Umeshwari Baghel | Aug 01, 2026, 22:22 IST
भिलाई से पटना तक फैला महादेव सट्टा नेटवर्क
दुर्ग पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पटना में चल रहे पैनल पर कार्रवाई कर नाबालिग समेत तीन ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में 5 करोड़ रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं। मुख्य संचालक की तलाश जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- भिलाई से पटना तक महादेव सट्टे का जाल
- 5 करोड़ के लेनदेन में तीन गिरफ्तार
- महादेव ऐप नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- पटना में चला भिलाई का सट्टा पैनल
- ऑनलाइन सट्टे के ऑपरेटर पुलिस गिरफ्त में
पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क भिलाई से जुड़ा हुआ था। आरोपी भिलाई से पटना पहुंचे थे और वहां किराए के अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। फिलहाल इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश जारी है।
म्यूल बैंक खातों की जांच से मिला सुराग
इसके बाद एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एक विशेष टीम तैयार की गई। टीम बिहार पहुंची और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से पटना के नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कैंप-2 अहमद नगर निवासी आफताब अहमद, गौसिया मस्जिद क्षेत्र निवासी दानिश खान और एक नाबालिग शामिल है।
अपार्टमेंट से मिले मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेज
पुलिस अब इन सभी उपकरणों की जांच कर रही है। मोबाइल डेटा और बैंक रिकॉर्ड के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
रोजाना लाखों रुपए का हो रहा था कारोबार
आरोपी लूडो, कैसीनो, एविएटर और फुटबॉल बेटिंग जैसे ऑनलाइन गेम के नाम पर लोगों को आईडी उपलब्ध कराते थे। इसके बाद हार-जीत की रकम का लेनदेन ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता था।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ट्रांजेक्शन छिपाने के लिए लगातार बैंक खातों को बदलते रहते थे। इसके लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जाता था।
डिजिटल ट्रेल से खुला पूरा नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी केवल ऑपरेटर की भूमिका में थे। पुलिस को शक है कि इनके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। अब मुख्य पैनल संचालक और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
दुर्ग पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
FAQ
- महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
दुर्ग पुलिस ने पटना से एक नाबालिग समेत तीन ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। - पुलिस को इस नेटवर्क से कितने रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं?
जांच में पुलिस को करीब 5 करोड़ रुपए के डिजिटल लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। - पुलिस ने आरोपियों के पास से क्या-क्या बरामद किया है?
पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 11 बैंक पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
यह खबरें भी पढ़े....
छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ी टेंशन, हाईकोर्ट ने मांगी पेंडिंग केस रिपोर्ट
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाले 26 गिरफ्तार
डीसीपी के गनमैन ने जहर खाया, अस्पताल में मौत, आखिर किस तनाव ने ली जान?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari