महंत बोले- Modi डिफाल्टर PM, BJP ने कहा Congress को जनता कहेगी बाय-बाय
Jitendra Shrivastava | Apr 09, 2024, 18:29 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में अब मोदी वर्सेस महंत की लड़ाई शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मोदी का सिर फोड़ने का बयान दिया और प्रदेश में सियासी बवाल मच गया। महंत के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।
अरुण तिवारी, RAIPUR. इन दिनों मोदी और महंत में लगता है कि सीधी तकरार शुरू हो गई है। केस दर्ज होने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मोदी को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। अब महंत ने मोदी ( Modi ) को डिफाल्टर पीएम ( PM ) बताया है। महंत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मोदी गारंटी सब झूठी हैं और वे डिफॉल्टर प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मोदी ने बस्तर दौरे के दौरान महंत के लाठी वाले बयान का जवाब दिया था।
छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में अब मोदी वर्सेस महंत की लड़ाई शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मोदी का सिर फोड़ने का बयान दिया और प्रदेश में सियासी बवाल मच गया। महंत के खिलाफ मामला दर्ज हो गया। जब पीएम मोदी बस्तर आए तो उन्होंने इस मुद्दे पर महंत पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ( Congress ) के नेता उनका सिर फोड़ने की बात करते हैं, लेकिन वे इन बातों से डरने वाले नहीं हैं। इसके बाद बारी आई महंत की। महंत ने एक बार फिर मोदी पर निशाना साध लिया। चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मोदी डिफाल्टर पीएम हैं। उनकी गारंटी का कोई भरोसा नहीं है। बीजेपी ( BJP ) 11 सीटें जीतने की बात करती है, लेकिन हम इस बार कम से कम पांच से छह सीटें जीतने जा रहे हैं।
बीजेपी ने महंत पर फिर पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी दुनिया के नंबर वन नेता हैं और कांग्रेस उनके लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रही है। यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यजनक है। साव ने कहा कि प्रदेश सरकार सांय-सांय चल रही है, कांग्रेस नेता आएं-बाएं बोल रहे हैं, और छत्तीसगढ़ की जनता उनको बाय बाय कर रही है। हार की बौखलाहट से डर कर कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया हो। इसके पहले भी वह अपने ही बयान पर घिरते नजर आए थे। एक बार फिर चरण दास महंत ने मोदी को लेकर जो बयान दिया है उसके लिए बीजेपी पूरी तरीके से माहौल बनाने में जुट गई है। अब देखना होगा की नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का यह बयान कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होता है या नुकसानदायक।
छत्तीसगढ़ में महंत बनाम मोदी

सरकार सांय सांय, कांग्रेस आएं बाएं
बीजेपी ने महंत पर फिर पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी दुनिया के नंबर वन नेता हैं और कांग्रेस उनके लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रही है। यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यजनक है। साव ने कहा कि प्रदेश सरकार सांय-सांय चल रही है, कांग्रेस नेता आएं-बाएं बोल रहे हैं, और छत्तीसगढ़ की जनता उनको बाय बाय कर रही है। हार की बौखलाहट से डर कर कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
महंत को घेरने में जुटी बीजेपी
यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया हो। इसके पहले भी वह अपने ही बयान पर घिरते नजर आए थे। एक बार फिर चरण दास महंत ने मोदी को लेकर जो बयान दिया है उसके लिए बीजेपी पूरी तरीके से माहौल बनाने में जुट गई है। अब देखना होगा की नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का यह बयान कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होता है या नुकसानदायक।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava