अब महाराष्ट्र सरकार लेगी CG से कोयला,अडानी के लिए वन विभाग काटेगा पेड़

Arun Tiwari | Apr 01, 2025, 15:28 IST
Share
Maharashtra govt take coal CG forest department cut trees for Adani the sootr
Maharashtra govt take coal CG forest department cut trees for Adani the sootr

राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र सरकार को छत्तीसगढ़ का कोयला चाहिए। महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी छत्तीसगढ़ से कोयला निकालने जा रही है। इसका जिम्मा भी अडानी को दिया गया है।

राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र सरकार को छत्तीसगढ़ का कोयला चाहिए। महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी छत्तीसगढ़ से कोयला निकालने जा रही है। इसका जिम्मा भी अडानी को दिया गया है। कोयला निकालने के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। अडानी कंपनी के लिए वन विभाग यह पेड़ काटने वाला है। विष्णु सरकार ने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। पेड़ काटने के लिए ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई है। एसडीएम ने सरपंच को फरमान जारी कर दिया है कि गांव वाले शांतिपूर्ण ढंग से पेड़ कटने दें। वहीं गांव वालों ने कहा है कि ग्राम सभा की अनुमति तक पेड़ काटने पर रोक लगाई जाए।

यह खबर भी पढ़ें....नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र

कोयले के लिए पेड़ कटना फिर शुरु

छत्तीसगढ़ के लिए कोयला बड़ी उलझन बन गया है। सरकार कमाई चाहती है तो लोग पेड़ बचाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के घने जंगल के पेड़ लोगों के लिए प्राणवायु हैं। हसदेव जंगल में अडानी कंपनी राजस्थान की बिजली कंपनी के लिए कोयला निकालती है और इसलिए ही लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। अब राजस्थान के बाद महाराष्ट्र सरकार को भी अपनी बिजली के लिए छत्तीसगढ़ से कोयला चाहिए।

इस कोयले को निकाले के लिए महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी ने अडानी को ही अपना एमडीओ बनाया है। यानी अडानी कंपनी ही महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी को कोयला मुहैया कराएगी। इसके लिए फिर पेड़ काटे जाएंगे। अडानी कंपनी को कोयला निकालने के लिए यह पेड़ वन विभाग ही काटेगा। इन पेड़ों को काटने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने अनुमति दे दी है। इन पेड़ों को काटने के लिए ग्रामसभा की अनुमति भी नहीं ली गई।

यह खबर भी पढ़ें....CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ

सरपंच को एसडीएम का फरमान

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी का पत्र 27 मार्च 2025 को मुड‍वारा गांव के सरपंच को आया। इस पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी को गारे पेलमा सेक्टर 2 में कोल ब्लॉक आवंटित किया गया है यानी खनिज पट्टा स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 28 मार्च 2025 से पेड़ काटने की अनुमति फॉरेस्ट से मिल चुकी है। पेड़ काटने का काम 28 मार्च से वन विभाग ही करेगा। ग्राम मुड़ागांव की सरंक्षित वन भूमि में वन विभाग पेड़ काटने का काम करेगा। इस जानकारी के बाद इस पत्र में संकेत में फरमान भी सुनया गया है। इसमें लिखा गया है कि शांतिपूर्ण ढंग से पेड़ काटने के लिए ग्रामीणों के सहयोग की अपेक्षा है। इसलिए गांव वालों को सूचना देकर पेड़ काटने का काम सुचारु रुप से करवाएं।

यह है कोल ब्लॉक की स्थिति

यह कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर में है।
यह कोल ब्लॉक 14 गांवों के अंतरगत आता है।
कोल ब्लॉक का कुल एरिया 2583 हेक्टेयर है।
इसमें 200 हेक्टेयर फॉरेस्ट एरिया है।
कोयला निकालने का काम अडानी कंपनी को मिला है।
कोयला निकालने के लिए हजारों पेड़ काटे जाएंगे।
वन विभाग ही काटेगा पेड़

यह खबर भी पढ़ें....5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

ग्रामसभा की नहीं ली गई अनुमति

राजस्थान पॉवर कंपनी को हसदेव जंगल से पेड़ काटकर कोयला निकालने के लिए ग्राम सभा की फर्जी अनुमतियां ली गईं थी। लेकिन महाराष्ट्र के लिए तो ग्राम सभा की अनुमति ही नहीं ली गई। एसडीएम का पत्र आने के बाद गांव वालों ने पेड़ काटने का विरोध जताया है। सभी ग्रामवासियों की तरफ से सरपंच ने अब कलेक्टर को आवेदन दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी ने पेड़ काटने के लिए ग्रामसभा से अनुमति नहीं ली है।

और पेड़ों की कटाई शुरु कर दी गई है। जबकि यह मामला एनजीटी दिल्ली में विचाराधीन है। यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची और पेसा एक्ट के तहत आता है। धारा 244 ख में साफ कहा गया है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। इसलिए इस पेड़ कटाई पर रोक लगाई जाए।

हैरानी की बात है कि हसदेव का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और सरकार ने एक और अनुमति जारी कर दी। गांव वाले कहते हैं कि यह अडानी का पॉवर है जो सरकार का ऑर्डर तत्काल हो जाता है। मामला एनजीटी में है तब भी सरकार पेड़ काटने की अनुमति दे रही है। सवाल यही है कि सरकार लोगों की है या अडानी की।

यह खबर भी पढ़ें....अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र





chhattisgarh news in hindi अडानी ग्रुप | अडानी गौतम | CG News | cg news in hindi | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news live today | chhattisgarh news in hindi

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • अडानी गौतम
  • अडानी ग्रुप
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • अडानी
  • cg news update
  • cg news today
  • chhattisgarh news live today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज