CG NEWS : नगर पालिका में घुसकर महिला अध्यक्ष को पीटने वाले नेता को जेल

Marut raj | Dec 05, 2024, 19:27 IST
Mahasamund Municipal Council President Assault Case the sootr
महासमुंद नगर पालिका में घुसकर अध्यक्ष के साथ मारपीट करने वाले पूर्व पार्षद ने कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने ने भी नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के पति और परिजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

CG NEWS : महासमुंद नगर पालिका में घुसकर अध्यक्ष के साथ मारपीट करने वाले पूर्व पार्षद ने कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया है। पिछले महीने 27 नवंबर की शाम हुई मारपीट मामले में पूर्व पार्षद पंकज साहू सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराकर अपनी गिरफ्तारी दी है। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने उनका MLC के लिए मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा।



नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी



अबूझमाड़ जंगल में नक्सलियों ने फोर्स को घेरा..दोनों तरफ से फायरिंग



लूट और जान से मारने की धमकी का केस

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद में 27 नवंबर को अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट हुई थी। इस पूरी घटना में सिटी कोतवाली पुलिस ने 3 आपराधिक FIR दर्ज किया था।



नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग की रिपोर्ट पर पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ लूट, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।



पूर्व पार्षद पंकज साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गिरफ्तारी देने से पहले दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 2010 इन्हीं के कार्यकाल में मेरी दुकान तोड़ी गई थी। मेरे साथ मेरे पिता और भाई को जेल भेजा था।



कोरोना काल में बनाए 98-99%... अब सरकारी नौकरी में बन रहे रोड़ा



महिला जज को नौकरी से हटाया तो वकील बन खुद लड़ा अपना केस...अब फिर से जज



पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दर्ज कराया है केस

पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग उनके पति त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग, पूर्व पार्षद कपील साहू, अरिश अनवर सहित अन्य करीब 15 लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने धमकी दिए जाने की रिपोर्ट लिखाई है।



FAQ

  1. पूर्व पार्षद पंकज साहू ने सिटी कोतवाली थाने में क्यों सरेंडर किया ?
    पूर्व पार्षद पंकज साहू ने 27 नवंबर को नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ मारपीट और अन्य आरोपों में दर्ज मामलों में सिटी कोतवाली थाने में सरेंडर किया। उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराकर गिरफ्तारी दी और मेडिकल जांच के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  2. 27 नवंबर की घटना में पूर्व पार्षद पंकज साहू पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं ?
    नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग की रिपोर्ट पर पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ लूट, गाली-गलौज, मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
  3. पूर्व पार्षद पंकज साहू ने किसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और क्यों ?
    पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, उनके पति त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग, पूर्व पार्षद कपील साहू, अरिश अनवर और अन्य करीब 15 लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Tags:
  • CG News
  • महासमुंद न्यूज
  • छत्तीसढ़ न्यूज
  • महासमुंद न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • CG BREAKING