कोरोना काल में बनाए 98-99%... अब सरकारी नौकरी में बन रहे रोड़ा
Kanak Durga Jha | Dec 05, 2024, 16:33 IST
score 98-99% in 12th will not get government jobs bilaspur
कोरोना काल में जो स्टूडेंट्स 98-99% रिजल्ट लाने पर खुश हो रहे थे, वही अब आंसू बहा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान स्कूल संचालकों ने स्टूडेंट्स को नंबर तो दे दिए, लेकिन वह कमजोर ही रह गए।
कोरोना काल में जो स्टूडेंट्स 98-99% रिजल्ट लाने पर खुश हो रहे थे, वही अब आंसू बहा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान स्कूल संचालकों ने स्टूडेंट्स को नंबर तो दे दिए, लेकिन वह कमजोर ही रह गए। इसका बड़ा खुलासा छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए निकली भर्ती के दौरान हुआ है। दरअसल, 12वीं क्लास में 98-99% रिजल्ट लाने वाले स्टूडेंट्स एक मामूली से परीक्षा में शून्य (0) ला रहे हैं।
कलेक्टोरेट में होने जा रही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने लिखित परीक्षा के बाद ही कौशल परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। उनका तर्क है कि मेरिट के आधार पर 15 फीसदी को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे में तो कोरोना काल में 12वीं की परीक्षा देकर 90 से 98 फीसदी अंक पाने वालों से ही कोटा पूरा हो जाएगा और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का नंबर ही नहीं आएगा।
नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी
बता दें कि कलेक्टोरेट में शीघ्रलेखक के दो, सहायक ग्रेड 3 के 56, वाहन चालक के 12, भृत्य के 25, चौकीदार के 8, अर्दली (अर्दली का मुख्य कार्य वरिष्ठ अधिकारियों की दैनिक जरूरतों को पूरा करना) के 1, फरांस (कार्यालय के सामानों और दस्तावेजों को संबंधित स्थानों तक पहुंचाना) के 7, प्रोसेस सर्वर के 9, भू-अभिलेख शाखा में सहायक ग्रेड 3 के 8 सहित 132 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने इन सभी पदों पर मेरिट सूची जारी की है। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की है।
CG BREAKING : दिसंबर में ज्यादा आएगा बिजली का बिल... हो जाइए तैयार
अब मेरिट सूची के आधार पर 15 फीसदी स्टूडेंट्स को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सहायक ग्रेड-3 के लिए 12वीं में मिले कुल अंक के आधार पर 70 प्रतिशत तो कम्प्यूटर में हिंदी टाइपिंग 5 हजार की प्रति घंटा टाइप करने पर तीस प्रतिशत अंक निर्धारित है। बुधवार को कुछ अभ्यर्थियों ने कलेक्टर से मिलकर लिखित परीक्षा के आधार पर कौशल परीक्षा कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 2019-20, 2020-21 और 2021-22 शैक्षणिक सत्र में छात्र घर से ही परीक्षा दिलाए हैं। उन्हें 90 से 98 प्रतिशत अंक मिले पर कोरोना के तीन साल बाद जब ऑफलाइन परीक्षा हुई तो कॉलेज में उन्हीं छात्रों को शून्य अंक मिला।
मध्य प्रदेश की मदिरा ... छत्तीसगढ़ में छलक रहे जाम
90 से 98 फीसदी अंक भी नहीं आए काम
नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी
सभी पदों पर मेरिट सूची जारी
CG BREAKING : दिसंबर में ज्यादा आएगा बिजली का बिल... हो जाइए तैयार
काेरोना काल में टॉप करने वाले लिखित परीक्षा में लाए शून्य
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 2019-20, 2020-21 और 2021-22 शैक्षणिक सत्र में छात्र घर से ही परीक्षा दिलाए हैं। उन्हें 90 से 98 प्रतिशत अंक मिले पर कोरोना के तीन साल बाद जब ऑफलाइन परीक्षा हुई तो कॉलेज में उन्हीं छात्रों को शून्य अंक मिला।
मध्य प्रदेश की मदिरा ... छत्तीसगढ़ में छलक रहे जाम
FAQ
- अभ्यर्थियों ने कलेक्टोरेट भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्या आपत्ति जताई है?
अभ्यर्थियों ने मांग की है कि कौशल परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाए। उनका कहना है कि केवल मेरिट के आधार पर 15% उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाने से कई योग्य अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। - भर्ती प्रक्रिया में अंकों के निर्धारण का क्या आधार है?
सहायक ग्रेड-3 के लिए भर्ती में 12वीं के कुल अंकों का 70% और हिंदी टाइपिंग (5,000 शब्द प्रति घंटे) कौशल का 30% वेटेज निर्धारित है। मेरिट के आधार पर 15% उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। - अभ्यर्थी कोरोना काल के परीक्षा परिणामों को लेकर क्या तर्क दे रहे हैं?
अभ्यर्थियों का कहना है कि कोरोना काल के दौरान हुई ऑनलाइन या घर से परीक्षाओं में छात्रों को 90-98% अंक मिले। लेकिन, कोरोना के बाद ऑफलाइन परीक्षाओं में उन्हीं छात्रों को बहुत कम अंक (कभी-कभी शून्य) मिले। इससे मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया में भेदभाव हो सकता है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari