अबूझमाड़ जंगल में नक्सलियों ने फोर्स को घेरा..दोनों तरफ से फायरिंग

Marut raj | Published:
Share
Abujhmad Jungle Naxalite Police Force Encounter the sootr
Abujhmad Jungle Naxalite Police Force Encounter the sootr

Naxalite Police Force Encounter : BJP से जुड़ने का आरोप लगाकर नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंच को सरेआम अगवा कर उतारा मौत के घाट, पुलिस फोर्स के बढ़ते दबाव के चलते नक्सली ले रहे आम लोगों की जान।

Naxalite Police Force Encounter : अबूझमाड़ के जंगल नक्सली संगठन PLGA ( पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ) का खात्मा करने पहुंची फोर्स के एंबुश में फंसने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घात लगाकर बैठे नक्सलियों की ओर से जवाबी फायरिंग की जा रही है।

नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी

IIM में 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट

बुधवार से हो रही दोनों तरफ से फायरिंग

उल्लेखनीय है कि सोनपुर और कोहकामेटा बॉर्डर के पास जंगल में BSF और DRG की टीम ने ऑपरेशन चलाया है। इस घने जंगली इलाके में BSF और DRG की टीम के नक्सली एंबुश में फंसे होने की खबर है। बुधवार दोपहर से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

इसी मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर में हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र कुमार सोरी ( 36 ) शहीद हुए हैं। उनका शव नारायणपुर लाया गया है। फोर्स की एक टीम नारायणपुर आ गई है। इसमें कुछ जवान घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, एक टीम ने अभी भी नक्सलियों को घेर रखा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

PLGA के बड़े कैडर्स के मौजूद होने की खबर

अबूझमाड़ जंगल के जिस इलाके में BSF और DRG की टीम ऑपरेशन चला रही है, वहां नक्सली संगठन PLGA ( पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ) की वर्षगांठ मनाई जाने की खबर मिली थी। फोर्स को यह भी पता चला था कि इस आयोजन में पीएलजीए के के बड़े कैडर्स वहां आए हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था।

नायब तहसीलदार रहे पंचभाई को हुआ IAS Award .... मध्य प्रदेश से है नाता

KBC की हॉट सीट पर बैठा छत्तीसगढ़ का इंजीनियर, खटाखट दिए सारे जवाब

नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंचों की हत्या

सरपंच रहे 2 नेताओं की हत्या, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
सरपंच रहे 2 नेताओं की हत्या, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम


बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से एक ही दिन में 2 पूर्व सरपंचों की हत्या का मामला सामने आ रहा है। नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को मौत के घाट उतार दिया। माओवादियों ने दोनों सरपंचों का अलग-अलग स्थान से अपरहण किया था। इसके बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 2 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव के रास्ते से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण कर लिया था। वहीं नैमेड थाना क्षेत्र कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मुर्गा बाजार से अगवा किया था।

अब दोनों की हत्या कर दी गई है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलु फरसा के शव पर प्रेस नोट भी जारी किया है, जिसमें माओवादियों ने उनपर BJP पार्टी से जुड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही लिखा कि तीन बार उन्होंने पूर्व सरपंच को पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानने पर पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई।



FAQ

  1. अबूझमाड़ में चल रहे ऑपरेशन की वर्तमान स्थिति क्या है ?
    नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें बुधवार से दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।
  2. किस इनपुट पर पुलिस फोर्स ने अबूझमाड के जंगल में ऑपरेशन चलाया ?
    नक्सली संगठन पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर BSF और DRG की टीम ऑपरेशन चला रही है।
  3. अबूझमाड के जंगल में शहीद हुए जवान का पद और नाम क्या है ?
    इस मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए हैं, और कुछ जवान घायल हुए हैं।


Tags:
  • CG News
  • नारायणपुर नक्सली न्यूज
  • अबूझमाड़
  • नक्सल प्रभावित अबूझमाड़
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • अबूझमाड़ में नक्सली-पुलिस के बीच मुठभेड़
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर