KBC की हॉट सीट पर बैठा छत्तीसगढ़ का इंजीनियर, खटाखट दिए सारे जवाब

Kanak Durga Jha | Dec 04, 2024, 11:44 IST
Share
Chhattisgarh engineer on KBC hot seat won 25 lakhs rupees
Chhattisgarh engineer on KBC hot seat won 25 lakhs rupees

Kaun Banega Crorepati : कौन बनेगा करोड़पति के शो पर अमिताभ बच्चन तब लोटपोट होकर हसने लगे, जब छत्तीसगढ़ के इंजीनियर बेटे ने उनसे ऐसा सवाल किया....

Kaun Banega Crorepati : छत्तीसगढ़ का इंजीनियर बेटा अनुराग चौरसिया कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचा। केबीसी के सवाल-जवाब के खेल में अनुराग ने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का खटाखट जवाब दिए। इसके साथ ही अनुराग खुद ही अमिताभ बच्चन से सवाल करने लगे। अनुराग की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन और ऑडियंस लोटपोट होकर हसने लगे। दरअसल, अनुराग ने अमिताभ बच्चन से सवाल किया कि - बिग बी के घर का बादशाह कौन हैं ?

90 करोड़ का रेल नीर प्लांट बंद, 3 राज्यों में होती थी पानी की सप्लाई

अनुराग के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन औरा ऑडियंस हसने लगे। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अनुराग ने इस दौरान बताया कि वह अपना अधिकतर समय नए गैजेट्स की कीमत और विशिष्टताओं पर नजर डालकर निकालते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मेरे सहकर्मी किसी तकनीकी चीज में फंस जाते हैं तो मैं उनकी मदद करता हूं।

IIM में 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट

13 सवाल का जवाब देने के बाद अनुराग ने किया क्विट

अनुराग केबीसी में पूछे गए 13 सवालों का खटाखट जवाब दिए। इसके बाद अनुराग क्विट कर गए। उन्होंने 13 प्रश्नों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीते। उन्होंने 50 लाख के सवाल पर शो छोड़ दिया। अनुराग के शो का प्रसारण मंगलवार को हुआ। अनुराग ने इस शो को परिवार और मोहल्ले के साथ देखा। अनुराग ने बताया कि वह केबीसी में जाने के लिए 2015 से तैयारी कर रहे थे।

व्यापमं की तैयारी कर रहे अनुराग

अनुराग ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अभी मनरेगा में तकनीकी सहायक का काम कर रहे हैं। पीएससी व व्यापमं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग के लिए गांधी चौक आना पड़ता हैं। घर में एक ही गाड़ी है। इसलिए उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। दोस्तों की मदद से नोट्स तैयार कर खुद तैयारी करते हैं। उनका लक्ष्य एसडीओ बनना है।

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता

FAQ

  1. अनुराग चौरसिया ने "कौन बनेगा करोड़पति" में कितने रुपए जीते?
    अनुराग चौरसिया ने "कौन बनेगा करोड़पति" में 13 प्रश्नों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीते। उन्होंने 50 लाख रुपए के सवाल पर खेल छोड़ दिया।
  2. अनुराग चौरसिया कौन बनेगा करोड़पति में क्या खास चर्चा का विषय बने?
    अनुराग ने बिग बी (अमिताभ बच्चन) से मजेदार सवाल किया कि उनके घर का "बादशाह" कौन है। इस पर अमिताभ बच्चन और ऑडियंस खूब हंसे। अनुराग के सहज स्वभाव और उनके जवाबों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
  3. अनुराग चौरसिया का पेशा और भविष्य की तैयारी क्या है?
    अनुराग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। वह पीएससी और व्यापमं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उनका लक्ष्य एसडीओ (सब-डिविजनल ऑफिसर) बनना है।

मणप्पुरम फाइनेंस की ब्रांच मैनेजर ने पार कर दिया लाखों का सोना

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Kaun Banega Crorepati
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • Amitabh Kaun Banega Crorepati show
  • Big B sitting in 'Kaun Banega Crorepati' mode
  • Television show Kaun banega Crorepati
  • KBC
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • amitabh bacchan kbc
  • cg news update
  • kaun banega crorepati
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा