CM हाउस का घेराव करने निकली महिला कांग्रेस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Kanak Durga Jha | Sept 10, 2024, 16:07 IST
Share
Mahila Congress came out to surround CM House
Mahila Congress came out to surround CM House

CG Congress Protest : महिला कांग्रेस अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरी हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास को घेरने के लिए निकले है।

Chhattisgarh Congress Protest : छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है। महिला कांग्रेस अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरी हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास को घेरने के लिए निकले है। कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि - राज्य सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह का पोस्टर भी साथ में लेकर प्रदर्शन कर रहीं हैं।

पुलिस के साथ धक्कामुक्की

इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जमकर धक्कामुक्की हो रही है। इससे पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची हैं। इसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर बढ़ रही हैं। विपक्ष में आने के बाद महिला कांग्रेस का यह पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

महंत ने दिया बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दे दी है। आज ज्यादातर मेडिकल दुकानें में नशे की दवाइयां बिक रही हैं, जिससे अपराध हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान दीपक बैज बोले...

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए। यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।

भूपेश बघेल ने कहा - सरकार दुष्कर्मियों को बचाने की कोशिश कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी की स्थिति बेहद खराब। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, इस मुद्दे को लेकर फुलोदेवी नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। आज महिलाओं के साथ अनाचार की घटना हो रही है। दुर्भाग्यजनक बात यह है कि सरकार बलात्कारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • Chhattisgarh Congress
  • CG Congress
  • Chhattisgarh Congress Protest
  • Chhattisgarh's Mahila Congress surround CM House
  • Mahila Congress surround CM House
  • CM हाउस का घेराव
  • महिला कांग्रेस ने किया CM हाउस का घेराव
  • महिला कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन
  • CG Congress Protest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई