Mahtari Vandan Scheme : 1 सितंबर को महिलाओं के खाते में नहीं आएगा 1000 रुपए, जानिए वजह...

Kanak Durga Jha | Aug 31, 2024, 11:55 IST
Share
Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Scheme

Mahtari Vandan Scheme Update : इस बार महतारी वंदन योजना का पैसा 1 सितंबर को नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद ही सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करके दी है।

Mahtari Vandan Scheme Update : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। इस बार महतारी वंदन योजना का पैसा 1 सितंबर को नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद ही सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करके दी है। दरअसल, इस बार महतारी वंदन योजना का पैसा 1 तारीख को नहीं बल्कि 2 सितंबर को मिलेगी।

सीएम साय ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट किया कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के अवसर पर सीएम करीब 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व का उपहार देंगे। बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि मिल रही है।


क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना की घोषणा गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मे एक चुनावी जनसभा मे की है। महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने राज्य मे किसानो और महिलाओं को लेकर बड़े वादे किये है उन्होने कहा है कि अगर छत्तीसगढ़ मे हमारी सरकार चुनाव जीतती है तो हम वहां पर महतारी वंदन योजना शुरू करेगें।

इस योजना के जरिए विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता रूपेय मे 12 हजार रूपेय साल मे दिए जाएगें। जिसके माध्यम से वह अपने आर्थिक खर्चो को पूरा कर सकेगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि का भुगतान सुनिश्चित करना. योजना का लाभ केवल प्रथम जीवित संतान हेतु देय है।

महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत, राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।


ये है योजना का उद्देश्य

महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना: इस योजना से महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना: इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इससे महिलाएं अपनी आय के स्रोत विकसित कर सकेंगी और अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन कर सकेंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना:: इस योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने और उन्हें प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

समाज में समानता को बढ़ावा देना: इस योजना से समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा और समानता को बढ़ावा मिलेगा।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • BJP's Mahtari Vandan Yojana
  • Mahtari Vandan Yojana
  • महतारी वंदना योजना
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना
  • महतारी वंदना योजना अपडेट
  • Mahtari Vandan Yojana 7th installment
  • chhattisgarh BJP Govt Scheme
  • chhattisgarh BJP Govt
  • CG BJP Govt scheme
  • mahtari vandan yoajana installment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज