मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश

VINAY VERMA | Published:
Share
मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक तबादले।<br>
मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक तबादले।

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक साथ 162 कर्मचारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 13 अक्टूबर को तीन अलग-अलग आदेश जारी कर सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों, वरिष्ठ सचिवालय सहायकों और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह, वित्त, वन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और दूसरे विभाग शामिल हैं।

इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह, वित्त, वन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और दूसरे विभाग शामिल हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित कर्मचारियों को नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किस विभाग में कौन गया?

तबादला सूची में 87 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) और 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) शामिल हैं। यानी मंत्रालय के तीन स्तरों पर एक साथ बदलाव किया गया है। कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा फैसला बताया है। हालांकि, आदेशों में हर कर्मचारी के तबादले की अलग-अलग वजह नहीं बताई गई है।

मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफसरों के विभागों में बड़े बदलाव, पुराने आदेश पलटे | Major administrative reshuffle in the ministry: Big changes in officers' departments, old orders overturned
मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन
12 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ मंत्रालय यानी महानदी भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कुल 5 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जबकि एक पुराने आदेश को बदलकर उसमें नया पेंच कस दिया गया है। आदेश में सबसे अधिक चर्चा सामान्य प्रशासन के योगेंद्र कुर्रे और राजपाल बघेल को लेकर है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव

सहायक अनुभाग अधिकारियों की सूची में मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़ी पदस्थापनाएं भी शामिल हैं। टीकम सिंह डडसेना और प्रचला रामटेके को सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा से मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया है। पर्यटन विभाग से चन्द्र कुमार साहू और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से शिव मोहन सिंह को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ उत्तम वैद्य को ग्रामोद्योग विभाग, पिंकी साहू को पर्यटन विभाग, सामन्त साहू को वन विभाग और बेरनड कुजूर को सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा में भेजा गया है। यानी सचिवालय के भीतर भी जिम्मेदारियों का बंटवारा बदला गया है।

मध्य प्रदेश सरकार का स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो: 45 दिन लॉगिन न करने पर इनएक्टिव होगा अकाउंट | Madhya Pradesh Government's Indigenous Mail Platform Zoho: Account will be inactive if not logged in for 45 days
मध्यप्रदेश सरकार ने अपनाया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो, 45 दिन में ईमेल नहीं किया तो अकाउंट होगा इनएक्टिव
12 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश सरकार ने साइबर सुरक्षा के तहत एक बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। सरकार ने अब सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए जोहो मेल अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम विदेशी क्लाउड स्टोरेज पर निर्भरता घटाने के लिए उठाया गया है। इससे सभी अधिकारियों का संवेदनशील सरकारी डेटा देश के भीतर ही सुरक्षित रहेगा। हर कर्मचारी को महीने में एक बार ईमेल लॉगिन करना जरूरी होगा।

गृह और वित्त विभाग में फेरबदल

गृह विभाग में भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। पुरुषोत्तम चौहान, ललिता जांगड़े, सुशीला जोशी और प्रताप कुमार सेन को गृह विभाग में पदस्थ किया गया है। वरिष्ठ सचिवालय सहायकों में सौरव मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-13, संदीप सोनकर को विमानन विभाग और आकाशदीप को मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग से चन्द्रनारायण को गृह विभाग में पदस्थ किया गया है।

वित्त विभाग में रश्मि समरथ, मीनाक्षी टंडे, सुधा ध्रुव शेंडे, राजकुमार सूर्यवंशी और इन्द्रजीत डेहरे को नई पदस्थापना दी गई है। दूसरी ओर, वरिष्ठ सचिवालय सहायक धनेश्वर पटेल को मुख्यमंत्री सचिवालय से चिकित्सा शिक्षा विभाग भेजा गया है।

नवा रायपुर में सरकारी बस सेवा बंद: कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें, भत्ते की मांग तेज | Nawa Raipur Government Bus Service Closed: Employees' Difficulties Increase, Demand for Allowance Intensifies
सरकारी फरमान से खलबली: नवा रायपुर में कर्मचारियों की सिटी बस सेवा बंद करने की तैयारी
09 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>Raipur. </b>नवा रायपुर में काम करने वाले सरकारी बाबुओं और अफसरों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी से नया रायपुर तक कर्मचारियों को ले जाने वाली सिटी बस सेवा पर सरकार ताला लगाने जा रही है। पंजीयन विभाग से निकले एक अकेले आदेश ने मंत्रालय से लेकर विभागाध्यक्ष कार्यालयों तक भारी हड़कंप मचा दिया है।

कनिष्ठ सहायकों को भी नई जगह

कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के 53 तबादलों में सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में प्रतीक्षारत कर्मचारियों को भी अलग-अलग विभागों में भेजा गया है। थानसिंग साहू, अनिल यादव, कुलेश्वर नामदेव, सुनीता राजवाड़े, देव प्रसाद, विनीत चंद्रवंशी, पूनम साहू, हीरानंद साहू और अरविंद रावत को खेलकूद, धर्मस्व, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खनिज, स्कूल शिक्षा और वाणिज्यकर जैसे विभागों में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा गृह, कृषि, खाद्य, संस्कृति, जनसंपर्क, राजस्व और तकनीकी शिक्षा विभागों में भी कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग के तीनों आदेशों में नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है। स्थानांतरित कर्मचारियों को नई जगह अविलंब कार्यभार संभालने और इसकी पालन रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

अब मंत्रालय के इन कर्मचारियों को नई शाखाओं और विभागों में काम संभालना होगा। इस फेरबदलसे मंत्रालय की अलग-अलग शाखाओं में कामकाज का बंटवारा बदलेगा। हालांकि, आदेश में किसी कर्मचारी को हटाने या नई जगह भेजने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ मंत्रालय तबादला
  • मंत्रालय कर्मचारी ट्रांसफर
  • 162 कर्मचारियों का तबादला
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मुख्यमंत्री सचिवालय तबादला
  • रायपुर मंत्रालय फेरबदल
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

By Umeshwari Baghel

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल
एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!

By Aman Vaishnav

एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

By Umeshwari Baghel

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज