सरकारी फरमान से खलबली: नवा रायपुर में कर्मचारियों की सिटी बस सेवा बंद करने की तैयारी

VINAY VERMA | Oct 09, 2026, 17:55 IST
Share
कर्मचारियों की सिटी बस सेवा बंद करने का आदेश
कर्मचारियों की सिटी बस सेवा बंद करने का आदेश

Raipur. नवा रायपुर में काम करने वाले सरकारी बाबुओं और अफसरों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी से नया रायपुर तक कर्मचारियों को ले जाने वाली सिटी बस सेवा पर सरकार ताला लगाने जा रही है। पंजीयन विभाग से निकले एक अकेले आदेश ने मंत्रालय से लेकर विभागाध्यक्ष कार्यालयों तक भारी हड़कंप मचा दिया है।

आदेश के मुताबिक 1 नवंबर से सरकारी बस नहीं मिलेगी, दफ्तर पहुंचना है तो अपनी गाड़ी और अपनी जेब का इंतजाम खुद कर लीजिए।

31 अक्टूबर को खत्म समझौता

दरअसल यह पूरा मामला कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा जारी एक आंतरिक आदेश से फूटा है। उप महानिरीक्षक पंजीयन उषा साहू के हस्ताक्षर से जारी इस चिट्ठी में साफ कर दिया गया है कि रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (RNTL) का असल अनुबंध तो 19 दिसंबर 2022 को ही खत्म हो चुका था। कर्मचारियों की रोजमर्रा की फजीहत को देखते हुए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के साथ सिंगल फेरे का एक अस्थाई समझौता (MoU) खींचा जा रहा था, जिसकी मियाद अब 31 अक्टूबर 2026 को पूरी हो रही है।

एमपी में बस किराया कम होने की उम्मीद: यात्रियों की प्रतिक्रिया के बाद सरकार कर रही समीक्षा | MP Bus Fare Likely to Decrease: Government Reviews After Passenger Feedback
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
07 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में बस यात्रियों को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। हाल में बढ़ाए गए बस किराए (MP Bus Fare) को लेकर यात्रियों से मिले फीडबैक के बाद सरकार ने इसकी फिर समीक्षा कराने की तैयारी की है। परिवहन विभाग को मौजूदा किराया व्यवस्था, बस ऑपरेटरों की लागत और यात्रियों की भुगतान क्षमता का नए सिरे से परीक्षण करने को कहा गया है।

दफ्तर आने का खुद करो इंतजाम

विभाग ने अपने पत्र में दो टूक कह दिया है कि 31 अक्टूबर के बाद किसी भी हाल में बस सेवा चालू रखना संभव नहीं है। इसी के साथ मुख्यालय के तमाम छोटे-बड़े कर्मचारियों को सख्त हिदायत थमा दी गई है कि 1 नवंबर से वे नवा रायपुर दफ्तर आने-जाने का बंदोबस्त अपने स्तर पर खुद कर लें। इस फरमान के सामने आते ही कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है, क्योंकि 25 से 30 किलोमीटर का सफर रोज निजी खर्च पर तय करना कर्मचारियों की जेब पर सीधा डाका है।

CM Mohan Yadav's sharp attack on Rahul Gandhi:
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
05 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
खंडवा के हरसूद में सोमवार को रानी दुर्गावती जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। CM Mohan Yadav ने राहुल गांधी बालाघाट दौरा पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता माफ नहीं करेगी। मंत्री विजय शाह ने करवानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन समेत सिंचाई योजनाएं जल्द शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचे और 41 राजघरानों के वंशज शोभायात्रा में शामिल हुए।

मंत्रालय में सुगबुगाहट, भत्ते की मांग

हालांकि, मंत्रालय के दूसरे विभागों ने अभी तक ऐसा कोई लिखित फरमान जारी नहीं किया है, लेकिन अंदरखाने यह चर्चा जोरों पर है कि सरकार धीरे-धीरे पूरी बस सेवा समेटने के मूड में है। इधर, कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों का सीधा सवाल है कि अगर सरकार सुविधाएं छीन रही है और बस सेवा बंद कर रही है, तो फिर पेट्रोल-डीजल और आने-जाने का पूरा कन्वेंस अलाउंस (यात्रा भत्ता) कर्मचारियों के खाते में सीधे ट्रांसफर करे। अब देखना होगा कि कर्मचारियों के इस गुस्से के बाद सरकार बैकफुट पर आती है या नवा रायपुर का सफर बाबुओं के लिए भारी पड़ता है।

  1. नवा रायपुर में सरकारी बस सेवा क्यों बंद की जा रही है?
    नवा रायपुर में सरकारी बस सेवा 1 नवंबर से बंद की जा रही है क्योंकि रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (RNTL) का असली अनुबंध 19 दिसंबर 2022 को समाप्त हो चुका था और मंत्रालय ने कर्मचारियों को सूचित किया है कि 31 अक्टूबर के बाद कोई भी बस सेवा चालू रखना संभव नहीं होगा।
  2. नवा रायपुर में सरकारी कर्मचारियों को बस सुविधा कौन देता था?
    रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (RNTL) के माध्यम से कर्मचारियों के लिए बस परिवहन की व्यवस्था की जाती थी। सेवा जारी रखने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के साथ अस्थायी समझौता भी किया गया था।
  3. सरकारी कर्मचारियों के लिए सिटी बस सेवा कब से बंद होगी?
    जारी विभागीय आदेश के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के लिए सिटी बस सेवा 1 नवंबर 2026 से बंद हो सकती है। अस्थायी समझौते की अवधि 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है।

Tags:
  • नवा रायपुर
  • सरकारी बस सेवा बंद
  • नवा रायपुर बस सेवा
  • Nawa Raipur bus service
  • सरकारी कर्मचारी
  • छत्तीसगढ़
राजस्थान में 33% ग्रेजुएट युवा बेरोजगार, अब जेन-जी के लिए अलग बजट की तैयारी, नई नौकरियां मिलेंगी या पुरानी योजनाओं की पैकेजिंग?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 33% ग्रेजुएट युवा बेरोजगार, अब जेन-जी के लिए अलग बजट की तैयारी, नई नौकरियां मिलेंगी या पुरानी योजनाओं की पैकेजिंग?
हाईकोर्ट फैसले में लिखा- मप्र में चार OBC सीएम, 25 फीसदी मंत्री, प्रतिनिधित्व पर्याप्त, UR से भी मिलते हैं पद

By Sanjay Gupta

हाईकोर्ट फैसले में लिखा- मप्र में चार OBC सीएम, 25 फीसदी मंत्री, प्रतिनिधित्व पर्याप्त, UR से भी मिलते हैं पद
जेडीसी और जोन उपायुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: पुलिस कमिश्नर को 12 अक्टूबर को पेश करने के निर्देश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जेडीसी और जोन उपायुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: पुलिस कमिश्नर को 12 अक्टूबर को पेश करने के निर्देश
OBC आरक्षण पर अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई! सुप्रीम कोर्ट जा सकती है मोहन सरकार, द सूत्र ने पहले ही दिए थे संकेत

By Sumit Kumar

OBC आरक्षण पर अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई! सुप्रीम कोर्ट जा सकती है मोहन सरकार, द सूत्र ने पहले ही दिए थे संकेत
पंचायत चुनाव से पहले 322 पूर्व जनप्रतिनिधियों पर रोक,सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी गई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव से पहले 322 पूर्व जनप्रतिनिधियों पर रोक,सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी गई
पाली निकाय चुनाव की कलह: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा

By Mukesh Sharma

पाली निकाय चुनाव की कलह: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा
जोधपुर पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी का प्रचार कर रहा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, CST ने पकड़ा

By Raghvendra Singh Rathore

जोधपुर पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी का प्रचार कर रहा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, CST ने पकड़ा